{"_id":"6410ae56796b15bc1d0504ca","slug":"teacher-going-to-samdhi-died-in-a-road-accident-jhansi-news-jhs2406837163-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: समधी की गमी में जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: समधी की गमी में जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
झांसी। बबीना के पास सड़क हादसे में शिवपुरी निवासी शिक्षक की मौत हो गई। वह समधी की मौत के बाद गमी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटर साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के शमुआ गांव निवासी ओमप्रकाश गिरि (55) मोहा स्थित सरकारी विद्यालय में शिक्षक थे। परिवार के साथ गांव में रहते थे। उनके बड़े पुत्र मोनू गिरि का विवाह बबीना के घिसौली गांव में हुआ था। ओमप्रकाश के समधी रामचरण का एक मार्च को निधन हो गया था। सोमवार को ओमप्रकाश उनकी गमी में शामिल होने घिसौली जा रहे थे।
परिजनों का कहना है कि जैसे ही बबीना पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस घायल शिक्षक को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची लेकिन, डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश के परिवार में पत्नी उमा एवं पुत्र मोनू के अलावा एक बहन है।