फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teacher dies after being hit by train

शिक्षक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Wed, 29 Sep 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Teacher dies after being hit by train
झांसी। प्रेमनगर निवासी एक प्राइवेट शिक्षक की बल्लमपुर में झांसी-मुंबई लाइन पर किसी ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना के बल्लमपुर निवासी रामसेवक प्रजापति (45) पुत्र शंकर परिवार के साथ एक किराए के मकान पर रहते हैं। आसपास के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। रोजाना भोर में वह मार्निंग वॉक को अकेले ही जाते हैं। मंगलवार भोर भी वह रोजाना की तरह सैर को निकले थे। जैसे ही वह घर के पास स्थित झांसी-मुंबई रेलमार्ग को क्रास करने पहुंचे तभी एक ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनको काफी गंभीर चोट आ गई। मौके पर उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर प्रेमनगर रणविजय सिंह के मुताबिक ट्रेन की चपेट में आने से उनको काफी चोट आ गई थी। इसी वजह से उनकी मौत हुई। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed