फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Taxpayers are unable to submit returns due to non-generated OTP

इनकम टैक्स रिटर्न की नहीं खुल रही नई साइट

Fri, 06 Aug 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Taxpayers are unable to submit returns due to non-generated OTP
झांसी। इनकम टैक्स रिटर्न की नई वेबसाइट पर न तो ओटीपी नंबर जनरेट हो रहा है और न ही हार्ड कॉपी निकल रही है। इस समस्या के कारण करदाता रिटर्न भरने के लिए परेशान हो रहे हैं। कर सलाहकार भी करदाताओं को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। इस बार सामान्य व बिजनेस रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई है। जबकि जिन करदाताओं का ऑडिट होना है, उनको 31 अक्तूबर तक अपना रिटर्न जमा करना है।
विज्ञापन

इस बार केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर रिटर्न भरने के लिए नई वेबसाइट जारी की है। नई साइट इंफोसिस कंपनी ने तैयार की है। इसके लिए बोर्ड ने कंपनी से 4242 करोड़ का अनुबंध किया है। नई साइट शुरू करने के लिए 23 जून से पुरानी साइट को बंद कर दिया गया। कहा गया कि एक जुलाई से नई वेबसाइट शुरू हो जाएगी। एक जुलाई से नई साइट तो शुरू हो गई, लेकिन अभी तक ई फायलिंग से रिटर्न भरने का काम शुरू नहीं सका है। व्यवस्था के तहत करदाता दो तरह से अपना रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। एक तो साइट द्वारा जनरेट होने होने वाले ओटीपी नंबर की मदद से। दूसरा, ऑनलाइन रिटर्न भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी निकालने के बाद उस पर हस्ताक्षर करें और उस कॉपी को बंगलूरू स्थित इनकम टैक्स मुख्यालय रजिस्टर्ड डाक से भेजकर। लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी नई साइट पर न तो ओटीपी नंबर जारी हो रहा है और न ही हार्ड कॉपी निकल रही है। इस समस्या के कारण करदाता रिटर्न जमा करने के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

- इनकम टैक्स रिटर्न की नई साइट बनने के बाद से ही यह समस्या बनी हुई है। करदाता रिटर्न भरने के लिए परेशान हो रहे हैं। खासकर ऐसे करदाता जिनको या तो ऋण लेना है या टीडीएस रिफंड चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीमेश खन्ना, कर सलाहकार।
ऐसे करदाता सबसे ज्यादा परेशान
- जिनको बैंक से ऋण लेने के लिए तीन साल का रिटर्न दिखाना है।
- देश से बाहर जाने के लिए इमीग्रेशन प्रोफाइल में वीजा के लिए जरूरी।
- थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में दुर्घटना क्लेम करना चाहते हैं।
- जिन करदाताओं का टीडीएस कटता है उनको समय पर रिफंड नहीं मिल पाएगा। रिफंड क्लेम के लिए जरूरी।
झांसी- ललितपुर परिक्षेत्र में 1.40 लाख करदाता
देश में डेढ़ करोड़ करदाता इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते हैं। इनमें झांसी और ललितपुर के 1.40 लाख करदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed