फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Taxi driver murder jhansi

अवैध संबंधों के चक्कर में हुई थी टैक्सी ड्राइवर की हत्या

Fri, 04 Nov 2022 09:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Taxi driver murder jhansi
झांसी। बरुआसागर थाना इलाके में चार दिन पहले चेक डैम में एक टैक्सी ड्राइवर की लाश पानी में उतराती मिली थी। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। ड्राइवर की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। पुलिस ने एक महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है। सभी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिमराहा निवासी कल्लूराम राय का बेटा दिनेश राय (36) कार टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बीते शनिवार की सुबह वह घर से निकला था। अगले दिन रविवार को उसकी लाश थाना बरुआसागर क्षेत्र के संकरी पुलिया के निकट चेक डैम में मिली थी। मृतक की पत्नी लक्ष्मी राय ने हत्या की आशंका जताते हुए बरुआसागर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर थाना प्रभारी आरके रावत की अगुवाई में मामले की पड़ताल शुरू कर दी थी, जिसमें सामने आया कि दिनेश की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी।
विज्ञापन

सीओ टहरौली विवेक सिंह के अनुसार दिनेश राय के बंगरा निवासी महिला लवली से पिछले कई सालों से अवैध संबंध थे। दिनेश के दोस्त बड़े हार थाना कटेरा निवासी राजकुमार व बंगरा निवासी प्रमोद कुशवाहा भी लवली के साथ अवैध संबंध रखना चाहते थे। लवली की भी यही इच्छा थी, लेकिन दिनेश इसमें बाधा बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर लवली, प्रमोद और राजकुमार ने मिलकर दिनेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। घटना वाले दिन शनिवार को तीनों ने मिलकर पहले उसे शराब पिलाई और इसके बाद चेक डैम पर ले गए। वहां तीनों ने दिनेश की पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी और उसकी लाश वहीं छोड़कर भाग गए। आरोपियों के पास से मृतक के कपड़े, मोबाइल व अन्य चीजें भी बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed