Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tatkal ticket

तत्काल आरक्षण टिकट बनवाने में बाधा बनी अधिक जानकारी

Wed, 12 Aug 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
tatkal ticket
tatkal ticket
झांसी। स्पेशल ट्रेनों के तत्काल टिकट में मांगी जा रहीं अधिक जानकारियां यात्रियों के लिए परेशानी बन गई है। जब तक कर्मचारी कंप्यूटर पर जानकारियां फीड करते हैं, तब तक सीटें भर जातीं हैं। इस कारण अधिकांश यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

रेलवे ने कोरोना महामारी के चलते 23 मार्च से नियमित ट्रेनों का संचालन बंद कर रखा है। विगत 12 मई से देश भर में सिर्फ 14 जोड़ी राजधानी स्पेशल व एक जून से 100 जोड़ी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इनमें अप और डाउन की चार स्पेशल राजधानी और 14 एक्सप्रेस ट्रेनें झांसी होकर गुजर रहीं हैं। इन ट्रेनों में चार महीने आगे तक आरक्षण मिल रहा है। जिन यात्रियों को वक्त पर कंफर्म सीट नहीं मिल पाती है। ऐसे यात्री एक दिन पहले मिलने वाले तत्काल टिकट के भरोसे रहते हैं। मगर इन दिनों कोरोना महामारी के चलते आरक्षित फार्म में यात्रियों से अतिरिक्त जानकारी मांगी जा रही है। इसमें यात्री से वह जहां जा रहा है, वहां का पता, राज्य, जिला व पोस्ट ऑफिस का कोड नंबर पूछा जा रहा है। कर्मचारी को कंप्यूटर में ये सभी जानकारी भरने में वक्त लग जाता है। चूंकि, तत्काल व्यवस्था में एक दो मिनट में ही सीटें भर जातीं हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक सूचना
उम्मीद थी कि रेलवे बोर्ड 12 अगस्त के बाद कुछ और ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। इसमें ग्वालियर से वाराणसी जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस भी शामिल थी। मगर मंगलवार तक बोर्ड ने और ट्रेनें चलाने का कोई निर्णय नहीं लिया। वहीं, सोशल मीडिया पर चलता रहा कि रेलवे बोर्ड 30 सितंबर तक ट्रेनों का संचालन नहीं करेगा। लेकिन यह सूचना भ्रामक निकली। रेलवे बोर्ड ने इस तरह का अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed