फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tana ji Housefull Chhappak viewer is not in jhanshi theater

तानाजी हाउसफुल, छपाक को नहीं मिले दर्शक

Fri, 17 Jan 2020 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Tana ji Housefull Chhappak viewer is not in jhanshi theater
झांसी। महानगर में छपाक मूवी को भले ही दर्शक नहीं मिल रहे तानाजी के अधिकांश शो हाउसफुल चल रहे हैं। दर्शकों ने छपाक मूवी से दूरी बना रखी है। शुरुआत से टिकट नहीं बिक रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले शुक्रवार को खिलौना टाकीज में दीपिका पादुकोण की छपाक व अजय देवगन की तानाजी एक साथ रिलीज हुई थी। छपाक को लेकर पहले दिन ही दर्शकों में उत्साह नहीं दिखा। पहले दिन मात्र करीब सौ लोगों ने मूवी देखी थी। जबकि, तानाजी के सभी शो हाउसफुल रहे थे। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी तानाजी को दर्शक मिल रहे हैं, लेकिन छपाक अब तक दर्शकों पर अपनी छाप नहीं छोड़ सकी। एक सप्ताह में 3,240 दर्शकों ने तानाजी व मात्र 636 दर्शकों ने छपाक मूवी देखी।
विज्ञापन

महानगर में टैक्स फ्री नहीं हो सकी
योगी सरकार ने तानाजी को टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी। महानगर के खिलौना टॉकीज में चल रही तानाजी मूवी टैक्स फ्री नहीं हो सकी। खिलौना टाकीज के मैनेजर चंदू ने बताया कि टैक्स फ्री करने का शासनादेश अब तक उनके पास नहीं आया है। डीएम की तरफ से शासनादेश आते ही मूवी को टैक्स फ्री कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed