{"_id":"60c511118ebc3e429e5b4ca9","slug":"tampo-driver-vegetable-seller-will-be-put-vaccination-jhansi-news-jhs196975563","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: फुटपाथ दुकानदार, सब्जी विक्रेता, टेंपो चालकों को टीके की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: फुटपाथ दुकानदार, सब्जी विक्रेता, टेंपो चालकों को टीके की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सरकार की तरफ से फुटपाथ दुकानदारों, सब्जी विक्रेता, रिक्शा और टेंपो चालकों को वैक्सीन लगवाने के लिए बड़ी सुविधा दी है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए इनके लिए 14 जून से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका और आरटीओ कार्यालय में स्ट्रीट वेंडर्स और ड्राइवर बूथ बनाए जाएंगे। जनपद में अब तक 2.37 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है।
कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए प्रदेश में बृहद स्तर पर अलग-अलग समूह के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब जनपद में 14 जून से विशेष अभियान चलेगा। इसमें दूध, सब्जी विक्रेता, ऑटो, टैंपो और ई-रिक्शा चालक, ठेला, खोमचा, रेहड़ी, पटरी व्यवसायी आदि संबंधित वर्ग को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरटीओ ऑफिस में ड्राइवर बूथ बनाकर यहां रोज दो सत्रों में टीकाकरण किया जाएगा। नगर पालिका परिसर में स्ट्रीट वेंडर्स बूथ स्थापित होंगे। यहां पटरी दुकानदार, फल-सब्जी विक्रेता, रिक्शा, ठेला चालकों को वरीयता मिलेगी।
टीकाकरण प्रमाणपत्र में कर सकते हैं सुधार
यूएनडीपी से वीसीसीएम गौरव ने बताया कि अब कोविड टीकाकरण के प्रमाणपत्र में कोविन एप से सुधार कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाम, लिंग, जन्मतिथि और आईडी में से केवल दो ही चीजों में सुधार हो सकता है।