{"_id":"680d444c9d378ae0a10e71c1","slug":"talk-to-the-headquarters-and-get-the-pending-financial-cases-resolved-soon-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-542109-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ‘मुख्यालय बात कर लंबित वित्तीय प्रकरणों का जल्द निस्तारण कराएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ‘मुख्यालय बात कर लंबित वित्तीय प्रकरणों का जल्द निस्तारण कराएं’
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासनिक विलंब समिति के सभापति पवन कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में मंडल की समीक्षा बैठक की। सभापति ने कहा कि जिन विभागों के वित्तीय प्रकरण कार्यालय और उच्च स्तर पर लंबित हैं, उनके अधिकारी मुख्यालय और महालेखाकार से वार्ता और पत्राचार कर लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण कराएं।
मृतक आश्रितों के विचाराधीन प्रकरण पर शैक्षिक योग्यता के आधार पर मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए नियुक्ति की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। निर्देश दिए कि कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों की सेवानिवृत्ति के बाद समय से सभी देयकों का भुगतान करें। कहा कि झांसी में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करें।
झांसी, ललितपुर, जालौन के विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने कार्यालय में जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2022 के मध्य सेवानिवृत्त कार्मिकों से संबंधित पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य देयकों के भुगतान की स्थिति, मृतक आश्रितों के विगत तीन सालों से लंबित मामले समेत सेवायोजित मृतक आश्रित, जीपीएफ के भुगतान, पिछले तीन सालों में लंबित वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन के लंबित प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति आदि की जानकारी ली। इसके अलावा स्वीकृति के बाद एक साल से लंबित बिजली-पानी के मामले, भवनों के मानचित्र की स्वीकृति और लंबित भूमि सीलिंग संबंधी प्रमाणपत्रों के जारी करने की स्थिति भी जानी। इस दौरान विधायक रवि शर्मा, विधायक रामरतन कुशवाहा, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, एमएलसी रमा निरंजन, डीएम मृदुल चौधरी, डीएम ललितपुर अक्षय त्रिपाठी, डीएम जालौन राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।