फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Take food samples from shops at major intersections at night: DM

रात में प्रमुख चौराहों की दुकानों से लें खाद्य पदार्थ के नमूने : डीएम

Fri, 11 Jul 2025 03:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:46 AM IST
विज्ञापन
Take food samples from shops at major intersections at night: DM

विज्ञापन
झांसी। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि रात में सदर बाज़ार, सीपरी बाज़ार, इलाइट चौराहा, जीवनशाह समेत प्रमुख स्थानों के पास खाद्य पदार्थों के ठेले, दुकानों का निरीक्षण करें।

खाद्य पदार्थ का नमूने फेल होने पर सख्त कार्रवाई करें। डीएम ने हर खाद्य निरीक्षक को जनपद में दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों का अभियान चलाकर नमूने लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभाग की ओर से 190 दायर वादों के सापेक्ष 117 वादों का न्यायालय द्वारा निर्णय कर 28 लाख से अधिक अर्थदंड लगाने पर असंतोष जताया। उन्होंने निर्देश दिया कि खाद्य पदार्थ अधोमानक पाए जाने पर कार्रवाई करें। जिला अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि आवासीय विद्यालयों में अभियान चलाकर हाइजीन रेटिंग कराई जा रही है। इस दौरान सीडीओ जुनैद अहमद, एडीएम वरुण कुमार पांडेय, डीआईओएस रति वर्मा, डॉ. खुशतर हैदर, डॉ. उत्सव राज मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed