{"_id":"60dcd0f48ebc3eccc45f4b2e","slug":"taj-express-run-5-september-jhansi-news-jhs19842189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जुलाई से होगा ताज एक्सप्रेस का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जुलाई से होगा ताज एक्सप्रेस का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से झांसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 04061 अप / 04062 डाउन ताज एक्सप्रेस का पांच जुलाई से संचालन शुरू होगा। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। इसके अलावा चार ट्रेनों के परिचालन को भी हरी झंडी दी गई है।
जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नई दिल्ली और झांसी के बीच चलने वाली 04062 डाउन ताज एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह छह बजकर 55 मिनट पर रवाना होकर दिन में दो बजे झांसी पहुंचेगी। इसी प्रकार में 04061 अप झांसी से दिन में तीन बजकर 20 मिनट पर रवाना होकर रात नौ बजकर 35 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव हजरत निजामुद्दीन, फरीदाबाद, मथुरा, राजा की मंडी, आगरा, मुरैना, ग्वालियर, डबरा, दतिया स्टेशनों पर होगा।
इसी क्रम में हजरत निजामुद्दीन और रायगढ़ के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली 02410 डाउन / 02409 अप गोंडवाना विशेष गाड़ी का परिचालन हजरत निजामुद्दीन से पांच जुलाई से तथा रायगढ़ से सात जुलाई से, अमृतसर और नांदेड़ के बीच चलने वाली 04692 डाउन / 04691 अप नांदेड स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन अमृतसर से पांच जुलाई जबकि नांदेड से सात जुलाई से परिचालित की जाएगी। वहीं फिरोजपुर और छिंदवाड़ा के बीच प्रतिदिन चलने वाली 04624 डाउन / 04623 अप विशेष गाड़ी फिरोजपुर से पांच जुलाई तथा छिंदवाड़ा से सात जुलाई को चलेगी। पीआरओ ने बताया कि इन ट्रेनों के परिचालन के दिनों और समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। सभी ट्रेनें अपने पुराने समय से ही परिचालित होंगी।