फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Taj Express made us wait a lot...it was late by one and a half hour on the very first day

Jhansi News: ताज एक्सप्रेस ने खूब कराया इंतजार... पहले ही दिन डेढ घंटा लेट आई

Sat, 02 Mar 2024 01:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 02 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Taj Express made us wait a lot...it was late by one and a half hour on the very first day
फोटो ::
विज्ञापन


- झांसी से 643 यात्रियों ने किया सफरसंवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सर्दी में तीन माह के लिए निरस्त की गई ताज एक्सप्रेस शुक्रवार को झांसी पहुंची। इसके साथ ही झांसी से हजरत निजामुद्दीन तक ताज एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बहाल हो गया। पहले ही दिन ट्रेन ने यात्रियों को खूब इंतजार भी कराया। ट्रेन अपने निर्धारित समय से 1:24 घंटा की देरी से दोपहर 3:24 बजे झांसी पहुंची। वहीं झांसी से 11 मिनट की देरी से हजरत निजामुद्दीन के लिए दोपहर 3:31 बजे रवाना हुई।
एक दिसंबर से कोहरे के चलते वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस का संचालन रेलवे बोर्ड ने हजरत निजामुद्दीन से ग्वालियर तक सीमित कर दिया था। अब जब सभी ट्रेन बहाल हुईं तो ताज को भी उसके पूर्व निर्धारित रूट पर लाया गया। ताज एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय सुबह 7:08 बजे से नौ मिनट की देरी के साथ हजरत निजामुद्दीन से झांसी के लिए रवाना हुई। ट्रेन पहले ही दिन 1:24 घंटे की देरी से दोपहर 3:24 बजे झांसी पहुंची। जबकि इसे दोपहर दो बजे झांसी पहुंचना था। वहीं ताज एक्सप्रेस झांसी से दिल्ली के लिए निर्धारित समय 3:20 बजे की बजाय 11 मिनट की देरी से 3:31 बजे रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों में आपाधापी रही। पहले दिन ताज एक्सप्रेस में झांसी से 643 यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

--------
नई दिल्ली तक नहीं जाएगी ताज एक्सप्रेस
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से नई दिल्ली तक चलने वाली ताज एक्सप्रेस का संचालन अभी हजरत निजामुद्दीन तक ही किया जा रहा है। यह ट्रेन अभी तक नई दिल्ली तक जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
ताज एक्सप्रेस का झांसी से संचालन शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से ही संचालित होगी। हालांकि, अभी यह नई दिल्ली नहीं जा रही है।
मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी।
--
- ग्वालियर-हेतमपुर तीसरी लाइन पर रेल संचालन को मिली मंजूरी
झांसी। धौलपुर से बीना के बीच झांसी रेल मंडल में किए जा रहे तीसरी लाइन के कार्य को रफ्तार मिल रही है। इसी क्रम में ग्वालियर से हेतमपुर के बीच बिछाई गई तीसरी लाइन पर शुक्रवार से रेल संचालन शुरू कर दिया गया है। इस लाइन पर संचालन शुरू होने से अब ट्रेन की समय पालनता में सुधार होगा।

रेल संचालन के लिहाज से बीना-धौलपुर रेलमार्ग सबसे व्यस्त मार्गाें में से एक है। ऐसे में यहां ट्रैक का भार कम करने के लिए रेलवे ने तीसारी रेल लाइन बिछाने का काम किया है जो अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। मंडल के ग्वालियर-हेतमपुर सेक्शन में बिछाए जा रहे 52 किलोमीटर लंबे ट्रैक का काम पूरा कर लिया गया है। बुधवार को प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता के निरीक्षण के बाद इस ट्रैक को उन्होंने रेल संचालन के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। शुक्रवार से इस ट्रैक पर रेल संचालन शुरू हो गया है। जिस पर पहली ट्रेन मालगाड़ी को निकाला गया। इस ट्रैक पर रेल संचालन की गति 120 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण के बाद ग्वालियर-हेतमपुर रेल ट्रैक पर ट्रेन संचालन की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed