{"_id":"5a6f7f544f1c1b91268b720e","slug":"taj-express-ki-deri-se-passengr-persan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज एक्सप्रेस की देरी से यात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज एक्सप्रेस की देरी से यात्री बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
train jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन से झांसी के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस की देरी ने यात्रियों का बुरा हाल कर रखा है। सोमवार को भी यह ट्रेन नौ घंटे देरी से चल रही थी। ग्वालियर-बरौनी छपरा मेल निरस्त रही तो अन्य कई ट्रेनें भी देरी से आईं।
सोमवार को धूप भी जल्दी खिल गई, लेकिन इसका फायदा रेल संचालन को नहीं मिल सका। दरअसल, कोहरे से अधिकांश ट्रेनों का समय पालन बिगड़ चुका है। इस कारण ट्रेनें अपने आरंभिक स्टेशन से समय पर नहीं चल पा रही है। बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए दिल्ली जाने के लिए यह गाड़ी सबसे सुलभ मानी जाती है। मगर, पिछले कई दिन से यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही है। सोमवार को भी यह ट्रेन दस घंटे देरी से रात 12 बजे के बाद झांसी आई। इस ट्रेन के इंतजार में दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों का बुरा हाल रहा। मजबूरन कई यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए दूसरी सवारी गाड़ियों का सहारा लेना पड़ा।
इसी तरह नई दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पांच घंटे, मालवा एक्सप्रेस चार घंटे समेत 15 से अधिक ट्रेनें तीन घंटे से अधिक देरी से आईं।