फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tahrauli gets preference in land earmarked for airport

Jhansi News: हवाई अड्डे के लिए चिह्नित भूमि में टहरौली को वरीयता

Fri, 05 Dec 2025 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tahrauli gets preference in land earmarked for airport
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जिले में हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर एक बार फिर कवायद शुरू हो गई है। पिछले दिनों मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक में जिला प्रशासन ने जिले के चार स्थलों को चिह्नित करने की जानकारी उपलब्ध कराई थी। इसमें टहरौली खास की भूमि को हवाई अड्डे के निर्माण के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। अब इस भूमि पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की सहमति मिलती है तो जल्द काम शुरू हो जाएगा।
जनपद में पिछले करीब डेढ़ दशक से हवाई अड्डे के निर्माण की मांग चल रही है। इसे लेकर ग्वालियर रोड स्थित सेना की हवाई पट्टी के अलावा सदर क्षेत्र एवं झांसी-कानपुर रोड के अलावा बीडा में भी हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर भूमि चिह्नित की गई थी। इसके बावजूद, हवाई अड्डे निर्माण के लिए भूमि मुफीद नहीं पाई गई। इधर, सात नवंबर को प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ जिला प्रशासन की वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में यहां के अफसरों ने जनपद के चार स्थलों को चिह्नित कर हवाई अड्डे के निर्माण का प्रस्ताव दिया था। इसमें तहसील टहरौली एवं झांसी सदर के दो-दो स्थलों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया।
विज्ञापन

शासन ने इसमें पहली वरीयता तहसील टहरौली के गाडीकरगांव बघेरा में 598.225 हेक्टेयर भूमि को दी है। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बताया कि पिछले दिनों हवाई अड्डे की भूमि को लेकर बैठक हुई थी। टहरौली स्थित भूमि का डायरेक्टोरेट जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) की कमेटी निरीक्षण कर सहमति देती है तो काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed