फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The tableaux are fascinated, the chants of Ganpati Bappa resonating in the houses and temples

झांसी : झांकियां मोह रहीं मन, घरों-मंदिरों में गूंज रहे गणपति बप्पा के जयकारे

Sun, 12 Sep 2021 11:18 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 12 Sep 2021 11:18 AM IST
सार

 महानगर में गणेश उत्सव उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। घरों-मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भव्य झांकियां सजाई हैं। इनमें विराजमान भगवान गणेश की श्रद्धालु अपने परिवार के साथ सेवा पूजा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Jhansi: The tableaux are fascinated, the chants of Ganpati Bappa resonating in the houses and temples
गणेश चतुर्थी - फोटो : ANI

विस्तार

महानगर में गणेश उत्सव उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। कोरोनावायरस से बचाव के कारण पिछले साल की तरह इस साल भी सार्वजनिक गणेश पंडाल नहीं लगाए गए हैं। लेकिन बच्चों एवं अन्य श्रद्धालुओं ने अपने घरों में ही भव्य झांकियां तैयार की हुई हैं। झांकियों को खूबसूरत बनाने के लिए बाल भक्त खिलौना, रंग-बिरंगे गुब्बारों का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


 बुंदेलखंड में सावन एवं भादो में झांकियां सजाने का प्रचलन काफी पुराना है। गणेश उत्सव के पंडाल न सजने के कारण बच्चों का पूरा ध्यान घर में सजाई झांकियों पर ही है। ऐसे में एक बार फिर घर-घर झांकी सजाने की परंपरा दिखने लगी है। झांकियों में प्रकृति की खूबसूरती बाल भक्त अपने-अपने अंदाज में प्रस्तुत कर रहे हैं। शहर के बालभक्त नितिन और सुनील ने बताया कि उन्होंने अपनी झांकियों में बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की है।
विज्ञापन


 सदर बाजार स्थित दयानंद सभागार में भगवान गणेश का जन्मोत्सव विधि विधान से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने उनके 108 नामों का पाठ किया। कार्यक्रम में ब्रह्मचारी राघवेंद्र चैतन्य ने कहा कि बजरंगबली और गणेश जी की भक्ति आराधना से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। सचिव आरके गुप्ता ने कहा कि गणेशजी हिंदुओं के आराध्य देवता है। वह प्रकृति के रक्षक हैं। बाल विहार के बच्चों ने मोहक भजन गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी का मनाया जन्मोत्सव
 शनिवार को मलूक पीठाधीश्वर राजन दास महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। मेहंदी बाग मंदिर में गायों की सेवा की गई और भंडारा कराया गया। राम नाम संकीर्तन के साथ विनय पत्रिका पदों का गायन किया। इसके बाद सुरभि गौ सेवा संकीर्तन यात्रा के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंचल अडजरिया ने कहा कि हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार में मलूक पीठाधीश्वर का अहम योगदान है। इस अवसर पर आचार्य हरिओम पाठक, महंत राम प्रिय दास, महंत प्रेम नारायण दास, अनिल दीक्षित, राम साहू, श्याम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed