{"_id":"5a2c3e0d4f1c1bd0408bbc8d","slug":"syber-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम की अनदेखी न करे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर क्राइम की अनदेखी न करे पुलिस
Jhansi
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
ignorence police
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में थानेदारों को साइबर क्राइम से निटपने के लिए तौर तरीके बताए गए। एसएसपी जेके शुक्ल ने कहा कि साइबर क्राइम के जो भी मामले आते हैं। उसमें थानेदार अनदेखी न करें। अविलंब उस मामले को साइबर सेल को दें।
विशेषज्ञों ने इंटरनेट, वेबसाइट, सोशल मीडिया, बैंक फ्रॉड, हेकिंग संबंधी साइबर अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की पहचान एवं डिजिटल प्रोफाइलिंग के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। बताया गया कि एटीएम फ्रॉड, फेक आईडी से फेसबुक का गलत इस्तेमाल करने और बैंक से पैसे की निकासी ऑनलाइन तरीके से किए जाने से संबंधित मामले थानों में दर्ज किए गए हैं। ऐसे मामलों में बारीकियों की जानकारी न होेने के कारण दर्ज मामलों को सुबूताें के अभाव में बंद करना पड़ता है। इसके चलते साइबर अपराधी को लाभ मिल जाता है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं तेजी के साथ बढ़ी हैं। बताया कि साइबर अपराधी बुजुर्ग, सरकारी कर्मचारी और महिलाओं को ज्यादा निशाना बनाते हैं। इस मौके पर एसपी सिटी देवेश कुमार पांडेय, एसपी देहात कुलदीप मौजूद रहे।