{"_id":"57d5b6d44f1c1b3d3b31c941","slug":"swollen-hands-and-feet-of-farmers-from-the-performance-of-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के प्रदर्शन से अफसरों के हाथ-पांव फूले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के प्रदर्शन से अफसरों के हाथ-पांव फूले
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
किसानों के प्रदर्शन से अफसरों के हाथ-पांव फूले
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊरानीपुर। किसानों की समस्याएं दूर न होने पर रविवार को उनके सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए किसानों ने भाकियू के नेतृत्व में मऊरानीपुर-झांसी हाईवे पर जाम लगा दिया। किसानों ने मांगों संबंधी और प्रशासन विरोधी जमकर नारे लगाए। इस बीच मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। विरोध-प्रदर्शन और जाम की सूचना पर अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल एसडीएम, सीओ, कोतवाली प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने किसान नेताओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं के निपटारे के लिए शासन को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। इस पर किसान मान गए और करीब एक घंटे बाद जाम खुल गया।
भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) ने बुंदेलखंड अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों द्वारा हाइवे जाम करने और प्रशासन विरोधी नारे लगाने की सूचना पर आनन-फानन उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी एसएन शुक्ला मौके पर पहुंच गए। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी पहुंच गया। अधिकारियों ने किसान नेताओं से वार्ता की।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के बुंदेलखंड अध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी झांसी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में पिछले वर्षों में हुई अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, सूखा व चालू वर्ष में हुए नुकसान का तत्काल मुआवजा देने, क्षतिग्रस्त गांव की सड़कों की मरम्मत करवाने, बुंदेलखंड के किसानों का कर्ज माफ कराने, बीमा राशि भुगतान कराने, वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिमाह पांच हजार रुपये पेंशन दिलाने, ग्रामीण क्षेत्रों में बीस घंटे बिजली दिलाने समेत विभिन्न मांग की है। प्रदर्शन के दौरान दौलत राम आर्य, सुरेन्द्र कुमार, नारायण पाल, थान सिंह यादव, दीपक यादव, रामदयाल, रामकुमार, मुन्नीलाल, राजेन्द्र सेन, हरिशचन्द्र, दीपेन्द्र, बिहारीलाल, पीयूष यादव, दीपक मिश्रा, भगवान सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसानों की समस्या सुनी
खिलारा (झांसी)। ग्राम बुढाई मे उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा उनके निदान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बांध निर्माण के दौरान उनकी भूमि डूब क्षेत्र में जाने व मुआवजा राशि न मिलने की जानकारी दी। ऐसे 347 किसानों की सूची उपजिलाधिकारी को जांचने के लिए दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थी अपने पूरे प्रमाण पत्र जमा करें। जांच के बाद ही मुआवजा राशि दिलाई जा सकती है। इसकी सूची पंचायत भवन व स्कूलों के बाहर चस्पा कर दी जाएगी। इस दौरान सिंचाई विभाग के जेई, थानाध्यक्ष टोड़ीफ तेहपुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।