{"_id":"5fbd61fd8ebc3e9bbd5f6594","slug":"sweta-warrier-for-corona-fighting-jhansi-news-jhs181851629","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ाई में घर की पहरेदार बनीं श्वेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
घर में प्रवेश से पहले परिजनों के हाथ सैनिटाइज करातीं सीपरी बाजार नानक गंज की स्वेता अरोरा। अमर उज
Link Copied
झांसी। कोरोना वायरस से लड़ाई में श्वेता अरोरा घर की पहरेदार बन गई हैं। वह परिवार के सभी सदस्यों के घर से निकलने से पहले मास्क पहनाती हैं। वहीं, वापस लौटने पर सबसे पहले हाथ सैनिटाइज कराती हैं। उनका कहना है कि कोरोना खत्म होने तक वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाती रहेंगी।
विज्ञापन
नानकगंज निवासी श्वेता अरोरा (38) का संयुक्त परिवार है। घर में पति विशाल अरोरा, बच्ची रिहा, सास शशि, चाचा अनुपम अरोरा समेत कई सदस्य रहते हैं। कोरोना वायरस फैलने के बाद से श्वेता इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनका मानना है कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक कोविड से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर आदि ही बचाव के रास्ते हैं। श्वेता का कहना है कि वह यह बात परिवार वालों को लगातार समझाती रहती हैं। वह हमेशा यह ध्यान रखती हैं कि घर से निकलने के दौरान परिवार का कोई सदस्य मास्क पहनना तो नहीं भूल गया। जल्दबाजी में यदि कोई मास्क पहनना भूल जाता है तो उसे रोकती हैं। मास्क पहनने के बाद ही घर से निकलने देती हैं। जब परिवार के सदस्य बाहर से घर लौटते हैं तो गेट पर ही हाथ सैनिटाइज कराती हैं। इसके बाद साबुन से हाथ धुलने और बाहर के कपड़े बदलने को कहती हैं। उनका कहना है कि परिवार की सुरक्षा बेहद जरूरी है। इसलिए कोरोना के दौर में घर के कामकाज में यह जिम्मेदारी भी जोड़ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।