फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   swatantra dev singh takes on mamta banerjee over jai shri ram chant during her speech in kolkata

ममता खुद जाप करती होंगी, वोट बैंक को खुश करने के लिए 'जय श्रीराम' पर एतराजः स्वतंत्र देव सिंह

Mon, 25 Jan 2021 02:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 25 Jan 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
swatantra dev singh takes on mamta banerjee over jai shri ram chant during her speech in kolkata
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

झांसी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि ममता खुद भी जाप करती होंगी मगर एक वोट बैंक को खुश करने के लिए जय श्रीराम के नारे पर एतराज करती हैं। ममता को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए।

विज्ञापन


किसान आंदोलन पर बोले कि, उसकी कमान किसानों के हाथों में नहीं है। राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी रोटियां सेंक रही हैं। उन्होंने सपा को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में न तो जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं और न ही अपराधी एके-47 लेकर चल रहे हैं। आगे कहा कि, प्रदेश सरकार ने किसानों से लेकर आम आदमी तक के लिए योजनाएं बनाई हैं। ये बात उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन


क्या है ममता बनर्जी से जुड़ा जय श्रीराम नारे का पूरा मामला
23 जनवरी को विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी जैसे ही बोलने के लिए पहुंचीं, नारेबाजी होने लगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जयश्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाए। इससे ममता बनर्जी खफा हो गईं और विरोध में बोलने से इनकार कर दिया। टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भी नारेजाबी को गरिमा के खिलाफ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बनर्जी ने माइक से हटने से पहले कुछ बातें जरूर कहीं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है सरकारी कार्यक्रम की कोई गरिमा होनी चाहिए। यह सरकारी कार्यक्रम है, यह किसी पार्टी का प्रोग्राम नहीं है, यह ऑल पार्टी और पब्लिक का कार्यक्रम है। 


ममता ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी की आभारी हूं, कल्चरल मिनिस्ट्री की आभारी हूं कि आप लोगों ने कोलकाता में प्रोग्राम बनाया। लेकिन किसी को आमंत्रित करके, किसी को निमंत्रित करके उसका अपमान करना शोभा नहीं देता। मैं इस पर विरोध जताते हुए यहां नहीं बोलूंगी। जय हिंद, जय बांग्ला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों की नारेबाजी से नाराज ममता बनर्जी भाषण देने से इनकार करते हुए सीधे अपनी कुर्सी पर आकर बैठ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed