फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SWAT team unable to trace accused husband even after eight days.SWAT team unable to trace accused husband even after eight days.

Jhansi News: आठ दिन बाद भी हत्यारोपी पति को तलाश नहीं पाई स्वॉट

Wed, 09 Sep 2026 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
SWAT team unable to trace accused husband even after eight days.SWAT team unable to trace accused husband even after eight days.
झांसी। सीपरी बाजार की आवास विकास कॉलोनी में शिवानी उर्फ सुधा की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में आरोपी पति यश ठाकुर एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तार नहीं हो सका है। स्वॉट टीम उसकी तलाश में ग्वालियर गई थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

यश के परिवार के घर पर भी ताला मिला और परिजन वहां नहीं मिले। लगातार तलाश के बावजूद गिरफ्तारी न होने से पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिवानी का आईफोन इस मामले में अहम कड़ी है। यह फोन उसके पास से नहीं मिला और आशंका है कि यश उसे अपने साथ ले गया है। फोन बरामद न होने से शिवानी के संपर्कों और घटना से पहले की गतिविधियों के डिजिटल सुरागों की पड़ताल प्रभावित हो रही है। पुलिस ने शिवानी के परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर भी निकलवाई है। घटना के आसपास की बातचीत और संपर्कों को खंगाला जा रहा है। एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि यश इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही सारी बातें सामने आ सकेंगी।
विज्ञापन

शिवानी का शव 31 अगस्त को आवास विकास कॉलोनी के फौजी तिराहा के पास एक किराए के मकान में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि हुई थी। उसके चेहरे पर पांच जगह चोट के निशान भी मिले थे। परिजनों ने यश पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को शिवानी की करीब चार साल पहले एक बैंक कर्मचारी से शादी होने की जानकारी मिली है। यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला था। इसके बाद करीब डेढ़ साल पहले शिवानी ने यश ठाकुर से शादी की थी। पुलिस इस पुराने वैवाहिक संबंध समेत अन्य पहलुओं को जांच में शामिल कर रही है। हालांकि, अभी इसे हत्या की वजह नहीं माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed