फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Suspicious death of a woman living in a live-in relationship with a soldier

Jhansi News: सिपाही के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्धावस्था में मौत

Sun, 05 Mar 2023 10:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of a woman living in a live-in relationship with a soldier
झांसी। मध्य प्रदेश पुलिस के सिपाही के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतका के देवर ने सिपाही पर ही हत्या का आरोप लगाया है। घटना में मायके पक्ष के लोगों की संलिप्तता की आशंका भी जताई है। घटना की शिकायत पुलिस की गई है।
विज्ञापन

निवाड़ी के देवरा खेरा गांव निवासी ऋतु सिंह (33) की शादी 14 साल पहले मोंठ के बुढ़ावली गांव के राघवेंद्र के साथ हुई थी। पति से मनमुटाव होने की वजह से तकरीबन सवा साल पहले ऋतु अपनी मां के साथ मायके चली गई थी। देवर मानवेंद्र ने बताया कि भाभी के मायके जाने के बाद पता चला था कि वह नौकरी करने फरीदाबाद चली गईं हैं।
विज्ञापन

मानवेंद्र ने बताया कि शनिवार की रात तकरीबन आठ बजे साले ने सूचना दी कि ऋतु का भगवंतपुरा में एक्सीडेंट हो गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। इस पर वे सभी लोग देवरा खेरा गांव पहुंच गए। वहां शव देखा तो शरीर पर चोटें दुर्घटना जैसी प्रतीत नहीं हो रहीं थीं। इस पर निवाड़ी थाने में शिकायत की। इसके बाद रविवार की सुबह मायके पक्ष के लोग शव को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवर ने बताया कि भाभी की मौत के बाद पता चला कि वह झांसी में बड़ागांव गेट बाहर किराये के मकान में सिपाही के साथ रहती थी। बड़ागांव गेट बाहर उसके पड़ोसियों ने बताया कि ऋतु सिपाही को अपना पति बताती थी। सिपाही उसका पूरा खर्च उठाता था। देवर ने आरोप लगाया कि शनिवार को ऋतु उसी सिपाही के साथ बाइक पर थी। देवर ने सिपाही पर ही भाभी की हत्या का आरोप लगाया। साथ ही मायके वालों पर भी हत्या में संलिप्तता का आरोप लगाया।

देवर मानवेंद्र ने बताया कि भाभी के दो बेटे हैं। सात साल का रुद्र पिता के साथ गांव में रहता है। जबकि, 12 साल का राज अपनी मां के साथ रहता था। बड़े बेटे राज ने बताया कि सिपाही अक्सर उनके घर आता-जाता था। मायके वाले भी यह बात जानते हैं, लेकिन वह छुपाए रहे। देवर के अनुसार अब सदर बाजार थाने में घटना की शिकायत की जाएगी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed