{"_id":"5d2898b68ebc3e6d1c214a56","slug":"suspected-powder-found-in-jail-jhansi-news-jhs143373973","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में एसएसपी का छापा, पाउडर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में एसएसपी का छापा, पाउडर मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में एसएसपी का छापा, पाउडर मिला
झांसी। शुक्रवार दोपहर पुलिस अधिकारियोें ने भारी पुलिस बल के साथ जेल में औैचक छापेमारी की। दो घंटे तक खंगाले गए बैरक से पॉलिथीन से पाउडर मिला, जिसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इस माह में तीसरी औचक छापेमारी से जेल में सख्ती नजर आई।
दोपहर ढाई बजे एसएसपी डॉ. ओपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ जेल पहुंचे। अंदर पहुंचकर एक - एक बैरकों की सघन तलाशी ली गई। एक बैरक से पन्नी में पाउडर मिलने पर अधिकारियों के कान खड़े हो गए। मौके पर यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आखिर यह पाउडर क्या है। अधिकारियों ने पाउडर को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा। जिसके बाद पता चल सकेगा। इस बीच अधिकारियों ने कैदियों से भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां लीं। मुख्यमंत्री के निर्देश मिलने के बाद इस माह जेल का यह तीसरा औचक निरीक्षण है। एसएसपी ने जेल प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जेल प्रशासन से कहा कि कैदियोें की निगरानी पर नजर रखी जाए, वे किसी तरह की कोई गैंग न बना सकें। जेल में आने वाले मुलाकातियों पर भी नजर रखी जाए। इस मौके पर एसपी देहात राहुल मिठास, एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार भी मौजूद रहे।