फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Surya Pratap Shahi said that there is a need to increase the production of Srianna in Bundelkhand

Jhansi: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- बुंदेलखंड में श्रीअन्न के उत्पादन को बढ़ाने की आवश्यकता

Sat, 05 Oct 2024 12:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 05 Oct 2024 12:56 PM IST
सार

महारानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि पोषक पदार्थ की अधिकता के चलते श्रीअन्न की मांग पूरे देश में बढ़ी है।

विज्ञापन
Surya Pratap Shahi said that there is a need to increase the production of Srianna in Bundelkhand
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुंदेलखंड को श्रीअन्न उत्पादन के लिहाज से महत्वपूर्ण बताते हुए इसे बढ़ावा देने की बात कही है। शनिवार को महारानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि पोषक पदार्थ की अधिकता के चलते श्रीअन्न की मांग पूरे देश में बढ़ी है। केंद्र सरकार के साथ-साथ प्रदेश सरकार भी श्रीअन्न के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने इसमें कृषि विश्वविद्यालय की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। कहा, विश्वविद्यालय को इसके शोध के लिए आगे आना चाहिए। जिससे किसानों को उत्पादन में सहूलियत हो सके। कृषि मंत्री ने कहा किसानों की मदद के लिए सरकार मोटे अनाज को एमएसपी पर खरीद रही है। इस बार बाजारा के साथ-साथ ज्वार की रिकॉर्ड खरीद की गई। इस दो दिवसीय सत्र में देश भर के कृषि विशेषज्ञ हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed