फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   surveillance for jamati

प्रशासन की खुफिया नजर में जमाती, क्वारंटीन में भी हो रही निगरानी

Fri, 10 Apr 2020 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
surveillance for jamati
झांसी। महानगर में ठहरे 23 जमातियों पर खुफिया नजर है। दिनभर की जानकारियां जुटाने के बाद लखनऊ भेजी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों से लेकर थाना स्तर पर प्रतिदिन जानकारी ली जा रही है। क्वारंटीन में चल रहे सभी 23 जमातियों की रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को जब दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल होने आए कइयों के कोरोना संक्रमित होने का हल्ला मचने के बाद जिले में प्रशासनिक दौड़ भाग शुरू हो गई थी। खुफिया विभाग को इनपुट मिलने के बाद जिले के तीन स्थानों से जमात के 23 लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था। कोरोना वायरस की जांच के लिए सबका सैंपल लेकर केजीएमयू लखनऊ भेजा गया। जहां से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली थी। इसके बाद सभी जमातियों को क्वारंटीन कर दिया गया था। क्वारंटीन होने के बाद भी खुफिया नजर जमातियों पर बनी हुई है। खुफिया एजेंसियों से लेकर थाना स्तर पर प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार कर लखनऊ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन खुलने का सभी को इंतजार
बताया गया है कि सभी जमाती दिल्ली, कोलकाता, पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। जो लॉकडाउन से पहले झांसी आए थे। इसके बाद अचानक लॉकडाउन हो जाने के बाद अपने घरों का रुख नहीं कर सके। अब सभी जमाती जल्द ही लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैँ, ताकि जल्दी अपने घर पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed