फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Supreme Court and High Court judges will also participate in the camp being organized on January 19.

Jhansi News: 19 जनवरी को आयोजित हो रहे शिविर में सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के जज भी होंगे शामिल

Tue, 03 Dec 2024 02:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court and High Court judges will also participate in the camp being organized on January 19.

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। जनपद में 19 जनवरी 2025 को वृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जज भी शामिल होंगे। शिविर की तैयारियों को लेकर सोमवार को विकास भवन में बैठक की गई।




बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शरद कुमार चौधरी ने बताया कि शिविर के लिए झांसी को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शामिल किया गया है। शिविर के लिए 16 से 24 दिसंबर तक जनपद के विभिन्न जजों के साथ विभागीय अधिकारियों की अलग-अलग बैठक होंगी, जिनमें अधिकारी अपने विभाग की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों की जानकारी देंगे। दो से 15 जनवरी तक जज लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर यह सुनिश्चित करें कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। 30 विभागों ने अपनी सूचनाएं उपलब्ध करा दी है। शेष विभाग भी जल्द ही सूचनाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके बाद 19 जनवरी को वृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन होगा, जिसमें वंचित लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed