फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Supply stalled for five hours, people longing for electricity and water

पांच घंटे ठप रही आपूर्ति, बिजली पानी के लिए तरसे लोग

Sun, 17 Apr 2022 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Supply stalled for five hours, people longing for electricity and water
झांसी। गर्मी बढ़ते ही बिजली विभाग ने बिजली कटौती करना शुरू कर दी है। कभी जर्जर तारों को मरम्मत कराने के नाम पर तो कभी ट्रांसफार्मर के ट्रिप होने तो कभी ट्रांसफार्मर के फुंकने के नाम पर विभाग बिजली घंटों कटौती कर रहा है। इससे महानगर के लोगों को आए दिन भीषण गर्मी में बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह तकरीबन 6 बजे सूती मिल फीडर से सप्लाई होने वाले क्षेत्र बाला जी रोड , अयोध्यापुरी कॉलोनी, आशाराम आश्रम क्षेत्र में रहने वाले पांच हजार से ज्यादा घरों की बत्ती गुल हो गई। इसके बाद 11 बजे आपूर्ति चालू हुई। लगातार पांच घंटे आपूर्ति बंद होने से क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों की जलापूर्ति ठप हो गई। लोगों को बिजली और पानी के लिए जूझना पड़ा। पानी नहीं होने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। मोहल्ले के रहने वाले भानू, सचिन, आदेश, मंगल, अनिल आदि का कहना है कि इस साल बिजली की कटौती ज्यादा हो रही है। उधर, मेडिकल पावर हाउस के क्षेत्र मयूर विहार, डिफेंस कॉलोनी, करगुवां क्षेत्र में भी बिजली की समस्या विगत 15 दिनों से बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि 1912 पर शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।,
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण खराब हो गया था। इसके बाद इसको सही कराया गया। जिसके कारण आपूर्ति चालू होने में पांच घंटे का समय लगा।- सुनील कुमार, जेई सूतीमिल फीडर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed