फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   super specialty block inaugoration in jhansi

आधे स्टाफ के साथ शुरू होगा सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक

Wed, 04 Dec 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
super specialty block inaugoration in jhansi
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बना सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक आधे स्टाफ के साथ शुरू होगा। स्वीकृत पद की तुलना में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की नियुक्ति कर ली गई है। हालांकि, इनमें से एक भी कर्मचारी नियमित या संविदा पर नहीं है। सभी को आउटसोर्सिंग पर रखा गया है। वहीं, सफाई और कंप्यूटर ऑपरेट करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं है। कॉलेज प्रशासन से इसकी व्यवस्था खुद करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 150 करोड़ से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण किया गया है। इसमें 120 करोड़ केंद्र और 30 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने दिए हैं। कॉलेज का शुभारंभ होने जा रहा है मगर यहां पर स्वीकृत पदों की तुलना में आधे ही कर्मचारी रखे गए हैं, वो भी आउटसोर्सिंग पर। कर्मचारियों की कमी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के संचालन में आड़े आ सकती है। कॉलेज प्रशासन के सामने ब्लॉक में साफ-सफाई रखना बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि सफाई कर्मचारी का एक भी पद स्वीकृत नहीं है।
विज्ञापन

ब्लॉक में रिसेप्शन पर मरीजों का पंजीकरण करने के बाद ऑनलाइन पर्चा निकलना है, इसलिए एक भी कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं हुई है। केंद्रीकृत वातानुकूलित सिस्टम होने की वजह से एसी प्लांट की देखरेख के लिए भी कोई टेक्नीशियन नहीं है। ऐसे में यदि एसी सिस्टम में खराबी आती है, तो गर्मी में हॉल में मौजूद लोग उबलने लगेगा। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में कंप्यूटर के संचालन और सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन ने कॉलेज प्रशासन से खुद व्यवस्था करने को कहा है। चिकित्सालय के कर्मचारी ही यह व्यवस्था संभालेंगे। जबकि, चिकित्सालय में पहले से ही कर्मचारियों का टोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ को सीएम योगी का आना लगभग तय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आठ दिसंबर को मेडिकल कॉलेज आना लगभग तय हो गया है। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी आएंगे। वह मेडिकल कॉलेज में बने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां रखीं मशीनों के इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए इंजीनियर आने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को कॉलेज अधिकारियों ने भी बैठक कर ब्लॉक की तैयारियों की समीक्षा की।
ये हैं स्वीकृत पद
पदनाम पद
वार्ड ब्वॉय 144
नर्सिंग सुप्रिटेंडेंट 3
सिस्टर 9
स्टाफ नर्स 72
ओटी टेक्नीशियन 6
सीटी स्कैन एंड एक्सरे टेक्नीशियन 2
रिकॉर्ड कीपर कम क्लर्क 3
स्टेनोग्राफर कम टाइपिस्ट 3
रेडियोलॉजिकल सेफ्टी अफसर 1
चीफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजिस्ट 1
डायलिसिस टेक्नीशियन 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed