फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   super speciality block

सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में कम होते जा रहे स्पेशिलिस्ट

Mon, 16 Mar 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
super speciality block
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में डेढ़ अरब से बनकर तैयार हुए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में स्पेशिलिस्ट डॉक्टर लगातार कम होते जा रहे हैं। सभी छह विभाग में सिर्फ एक-एक सुपर स्पेशियलिस्ट बचा है। इनमें से कार्डियोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग में बचे एकमात्र चिकित्सक की भी जल्द ही संविदा खत्म होने जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का शुभारंभ दिसंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया था। इसमें न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी की अलग-अलग यूनिट बनाई गई हैं। सभी विभागों की अलग-अलग ओपीडी, वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, माइनर ओटी बनी हैं। जांच के लिए अत्याधुनिक मशीनें भी खरीदी गई हैं। ब्लॉक शुरू होने पर बुंदेलखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी थी। मगर लगातार अलग-अलग यूनिटों से डॉक्टरों की संख्या घटती जा रही है। यूरोलॉजी विभाग के दो, न्यूरोसर्जरी के एक डॉक्टर संविदा खत्म होने से हट चुके हैं। वहीं, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी विभाग में तैनात एकमात्र चिकित्सक की भी संविदा खत्म होने में कुछ ही समय रह गए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से नए रोस्टर के अनुसार साक्षात्कार लेने के बाद चयनित दो दर्जन डॉक्टरों की सूची शासन को भेजी गई थी। डेढ़ महीने से इस भी कुछ कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ये है स्थिति
विभाग सृजित पद सेवारत
न्यूरोलॉजी तीन एक
न्यूरोसर्जरी चार एक
प्लास्टिक सर्जरी तीन एक
नेफ्रोलॉजी तीन एक
यूरोलॉजी तीन एक
कार्डियोलॉजी तीन एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed