फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Summer vacation in basic schools till June 15, summer camp from 21

Jhansi News: बेसिक स्कूलों में 15 जून तक ग्रीष्मावकाश, समर कैंप 21 से

Tue, 20 May 2025 02:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Summer vacation in basic schools till June 15, summer camp from 21

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। बच्चों को खेल-खेल में सीखने, नए अनुभव प्राप्त करने के लिए बुधवार से उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में समर कैंप आयोजित होंगे।



समर कैंप सुबह साढ़े सात से 10:30 बजे तक होगा। प्रथम सत्र में योग अभ्यास कराया जाएगा। इनडोर खेल, आनंददायक शिक्षण गतिविधियां, क्राफ्ट व रचनात्मक कार्य आदि कराए जाएंगे। शासन का निर्देश है कि जिन विद्यालयों में रिसोर्सपर्सन की कमी हो, वहां बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियां कराई जा सकती हैं। हर दिन योग सत्र का आयोजन कराया जाए। बच्चों की पुस्तकालय की पुस्तकें पढ़ने के लिए दी जाएं। कहानी सुनने के लिए प्रेरित किया जाए। बच्चों को पुस्तकालय की किताबें पढ़ने के लिए दी जाएं और कहानी सुनाने के लिए प्रेरित किया जाए। इनडोर खेल कराए जाएं।
विज्ञापन


विज्ञान और पर्यावरण पर आधारित खेल खिलाए जाएं। स्मार्ट क्लास और टैबलेट्स के जरिये स्वतंत्रता सेनानी से संबंधित वीडियो दिखाया जाए। विज्ञान व गणित किट्स का प्रयोग किया जाए। चार्ट पेपर, कलर पेपर, स्केच पेन और क्रेयॉन के जरिये क्राफ्ट बनवाए जाएं। आईसीटी लैब का प्रयोग करते हुए विज्ञान और गणित की गतिविधियां कराई जाएं। पर्यावरण जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जाए। कम से कम पांच गतिविधियां जरूर कराई जाएं। बीएसए विपुल शिव सागर का कहना है कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों को समर कैंप के आयोजन के संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed