फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Summer seassion start police man change dress

गर्मी आते ही बदल गई पुलिस की वर्दी

Thu, 18 Mar 2021 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Summer seassion start police man change dress
झांसी। पुलिस कर्मचारी अब मौसम के अनुरूप वर्दी पहन सकेंगे। इससे पहले मार्च के गर्मी भरे दिन में भी उन्हें अनिवार्य रूप से जाड़े की वर्दी पहनकर ड्यूटी करनी पड़ती थी। बदलाव होने के बाद नया नियम लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब पुलिस वाले गर्मी में भी सूती कपड़ों की वर्दी पहन सकेंगे। लंबे समय से चले आ रहे नियम के मुताबिक पुलिस वालों को 21 अक्तूबर से मार्च के अंत तक अनिवार्य रूप से ऊनी कपड़े से बनी वर्दी पहननी पड़ती थी। अक्तूबर, नवंबर और फरवरी मार्च में रात को भले ही ठंड महसूस होती है, लेकिन दिन काफी गर्म होता है। इसके बावजूद पुलिस वालों को इस नियम का पालन करना पड़ता था। कड़ी धूप में ऊनी कपड़े से बनी वर्दी पहनकर ड्यूटी करने से पुलिस वालों की कार्य क्षमता भी प्रभावित होती थी। इसको देखते हुए शासन ने नियमों में बदलाव किया है। इस बदलाव के मुताबिक पुलिस वालों ने गर्मी में सूती कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं। वर्दी के रंग में भी मामूली बदलाव किया गया है। नए बदलाव के मुताबिक वर्तमान में चल रही वर्दी की पाकेट के स्थान पर गोलाकार कोने वाली पाकेट होगी। अभी शर्ट की पाकेट में टिंच बटन होते हैं। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि वर्दी में बदलाव किया गया है। वह मौसम के अनुरूप वर्दी पहनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed