{"_id":"abc270dd9099830346a1cfd675ad4eab","slug":"suicide-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के पुत्र ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के पुत्र ने फांसी लगाई
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली क्षेत्र के नारायण बाग रोड पर स्थित कमल सिंह कालोनी में रहने वाले एक सिपाही के पुत्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शनिवार की सुबह उसका शव पंखे पर लटकता पाया गया।
ललितपुर के बानपुर थाने में तैनात सिपाही महेश चंद्र यादव ने कमल सिंह कालोनी में घर बनवा रखा है। उनकी पत्नी जालौन के पिरौना में स्थित अपनी ससुराल में रहती हैं, जबकि उनका पुत्र संदीप यादव (25) कमल सिंह कालोनी वाले घर में अकेला रह रहा था। शनिवार की सुबह उसके दोस्त नवीन ने उससे संपर्क करने के लिए मोबाइल पर कॉल की, मगर उसे कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद वह सुबह साढ़े दस बजे उसके घर पहुंच गया। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो नवीन ने खिड़की से कमरे के अंदर झांक कर देखा तो पंखे पर संदीप को लटकता देख अवाक रह गया। उसने पुलिस कंट्रोल को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत शव को पंखे से नीचे उतारा। इधर, घटना की खबर लगने पर शाम को परिजन झांसी आ गए। फांसी लगाने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।