फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sugar sacks laden in goods train looted, a crook arrested in police encounter

मालगाड़ी में लदीं चीनी की बोरियां लूटी, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

Wed, 06 Apr 2022 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sugar sacks laden in goods train looted, a crook arrested in police encounter
झांसी। झांसी रेल मंडल के सिकरौदा रेलवे स्टेशन के पास लूप लाइन में खड़ी चीनी की बोरियों से भरी मालगाड़ी पर बीती रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। मालागाड़ी के एक वैगन की सील तोड़कर
विज्ञापन

बोरियां लूट लीं। भनक लगने पर पहुंची आरपीएफ की टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। आरपीएफ की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। इस मामले में मुरैना के सिविल लाइन थाने में सात के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सिकरौदा रेलवे स्टेशन के पास बीती रात गोवा एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया। सवारी गाड़ी को रवाना करने के लिए दिल्ली से दक्षिण भारत की ओर जा रही मालगाड़ी को रोक लिया गया। मालगाड़ी का इंजन गोवा एक्सप्रेस में लगाकर उसे रवाना कर दिया गया। जबकि चीनी लदी मालगाड़ी को लूपलाइन में खड़ा कर दिया गया। इसी बीच बदमाश वहां पहुंच गए। उन्होंने मालगाड़ी के एक वैगन की सील तोड़कर उसमें से चीनी की बोरियां निकालना शुरू कर दीं। इसकी भनक लगने पर वहां गश्त कर रही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। इस पर बदमाशों ने तमंचे से आरपीएफ टीम पर फायर झोंक दिया। इस पर आरपीएफ की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें प्यारे का पुरा पिपरसा जिला मुरैना निवासी रवि शर्मा (27) घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मुरैना के अस्पताल में भेजा। घटना में छह अन्य लोगों के नाम भी सामने आए। आरपीएफ निरीक्षक हरकेश कुमार मीना की तहरीर पर मुरैना के सिविल लाइन थाने में घायल रवि शर्मा समेत देशराज गुर्जर, रामनिवास गुर्जर, वीरेंद्र गुर्जर, हकिया बघेल, वीरा व गब्बर बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फरार बदमाशों की तलाश जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में पड़ी मिलीं 43 बोरियां
झांसी। घटना के बाद आसपास के खेतों में शक्कर की 43 बोरियां पड़ी मिलीं। ये बोरियां गेहूं की फसल के बीच में छुपा कर रखी गईं थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। जानकारों का कहना कि बदमाश अपने साथ कई बोरियां ले जाने में सफल रहे। वहीं, पुलिस का कहना है कि बदमाश 43 बोरियां ही निकाल पाए थे, जिन्हें खेतों से बरामद कर लिया गया है।

मौके पर मौजूद आरपीएफ की टीम ने तत्परता दिखाते बहादुरी के साथ बदमाशों का सामना किया। घटना का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आरपीएफ की गोली से घायल हुए बदमाश के पैर में गोली लगी है। फरार बदमाशों की तलाश भी जारी है।
- आलोक कुमार, कमांडेंट - आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed