फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sucide case investigation

वाह री टीकमगढ़ पुलिस, पहले कहा कोई सुसाइड नोट नहीं मिला अब दो-दो दिखा दिए

Tue, 25 Aug 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
sucide case investigation
sucide case investigation
टीकमगढ़(झांसी)। जिले के खरगापुर कस्बे में रविवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को परिजनों सहित नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि अभी तक स्थानीय लोगों को पुलिस की थ्योरी पर यकीन नहीं हो रहा है। उधर, सभी शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। रविवार को पुलिस अधीक्षक ने कोई सुसाइड नोट न मिलने के बारे में कहा था लेकिन सोमवार को उन्होंने मौके से दो सुसाइड नोट मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

खरगापुर कस्बे रविवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव फांसी पर लटकते मिले थे। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को गांव के रामेश्वर सोनी, प्रेमलाल साहू, विजय सोनी, अरविंद सोनी, रूपा सोनी, पूजा सोनी, अजय सोनी, राजेंद्र सोनी व कौशल सोनी के खिलाफ धारा 306 ए 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एफआईआर में दर्ज किया है कि मौके से मिले सुसाइड नोट और गवाहों के बयानों के अनुसार मृतक धर्मदास सोनी को परिवार के विजय सोनी, राजेंद्र सोनी, रूपा सोनी द्वारा लड़ाई, झगड़ा कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन

खेती की जमीन बेचने पर मजबूर किया। राजेंद्र सोनी, विजय सोनी, अरविंद सोनी, रूपा सोनी ने मिलकर रामेश्वर जडिया के साथ खेती की भूमि रजिस्ट्री कराकर धोखा किया। मृतक धर्मदास को 16 लाख रूपये का नुकसान पहुंचाया जिससे धर्मदास सोनी, पूजा सोनी, मनोहर सोनी, सोनल सोनी, नाति सानि सोनी को रामेश्वर जडिया, प्रेमलाल साहू, विजय सोनी, अरविंद्र सोनी, रूपा सोनी, अजय सोनी, पूजा सोनी, राजेन्द्र सोनी एवं कौशल सोनी निवासी बीना के कृत्य से दुखी होकर मजबूरन आत्महत्या करनी पड़ी। एसपी एमएल चौरसिया का कहना है कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। हालांकि दो आरोपियों ने खुद को फंसाने का पुलिस पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed