फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Such a family of 25 people, everyone has a lot of love and affection

25 लोगों का ऐसा परिवार, सबमें है खूब प्यार-दुलार

Sun, 15 May 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Such a family of 25 people, everyone has a lot of love and affection
झांसी। आज के समय में जब संयुक्त परिवार का चलन कम होता जा रहा है। हर भाई अपना अलग मकान बना रहा है। ऐसे में नर्सिंग राव टौरिया का एक ऐसा परिवार है, जिसमें 25 लोग एक साथ रहते हैं। इस घर में एक ही चूल्हे में खाना बनता है। महिलाओं ने आपस में काम बांट रखे हैं। सभी में आपस में खूब प्यार-दुलार है।
विज्ञापन

नर्सिंग राव टौरिया निवासी अरविंद झा की बिजौली में कृषि उत्पाद बनाने की फैक्ट्री है। उनके चार भाई कुलदीप, प्रदीप, अजय और अनिल हैं। परिवार में सबसे बड़े कुलदीप हैं, जिनकी उम्र 58 वर्ष है। जबकि, बड़े भाई का 10 महीने का पोता आरव परिवार का सबसे छोटा सदस्य है। अरविंद ने बताया कि सभी भाई फैक्ट्री से जुड़ा काम देखते हैं। कहा कि परिवार में बहुत एकता है। संयुक्त परिवार की परंपरा उनके पिता बिहारी लाल झा की देन है। पिता ने ही कहा था कि सभी लोग मिलकर रहना। कभी भी कोई समस्या आएगी तो सभी भाई मिलकर हल कर लोगे।
विज्ञापन

उनकी इसी सीख की वजह से आज परिवार में 25 लोग एक साथ रहते हैं। घर की महिलाओं में भी आपसी सामंजस्य है। किसी ने बच्चों का टिफिन, किसी ने खाना तो किसी ने साफ-सफाई का काम आपस में बांट रखा है। ऐसे में कभी भी झगड़े की स्थिति नहीं बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को सब संग खाते हैं खाना
परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुबह बड़ों के काम पर जाने और बच्चों के स्कूल जाने का समय अलग-अलग होता है। ऐसे में सुबह का खाना सभी साथ नहीं खा पाते हैं। मगर रात को परिवार के सभी सदस्य साथ में बैठकर खाते हैं।
ये लोग हैं परिवार में
- कुलदीप झा, उनकी पत्नी कंचन, तीन बच्चे प्रवीण, गुलशन और उद्देश्य। प्रवीण की पत्नी योगिता व दो बच्चे युवान, आरव। गुलशन की पत्नी दिशा।
- प्रदीप झा, उनकी पत्नी यशवंती, बेटा प्रयांश। दो बेटियां दीक्षा और सुरभी की शादी हो चुकी है। दोनों ससुराल में रहती हैं।
- अजय झा, उनकी पत्नी संगीता, बेटियां अंशिका व तान्या।
- अनिल झा, उनकी पत्नी मोनिका, बेटी अनीता व बेटा नमन।
- अरविंद झा, उनकी पत्नी रीना, बेटियां आस्था व आराध्या, बेटा देव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed