फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Subject wise seats will be decided before counseling

Jhansi News: काउंसलिंग से पहले तय होंगी विषयवार सीटें

Fri, 11 Jul 2025 03:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
Subject wise seats will be decided before counseling

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 46 विषयों में पीएचडी की विषयवार सीटें काउंसलिंग शुरू होने से पहले ही तय होंगी। काउंसलिंग से एक दिन पहले भी अभ्यर्थी के शोधपत्र जमा कर देने पर सीट रिक्त मानी जाएगी। बीयू और संबद्ध कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए हर विषय में 10 फीसदी अतिरिक्त सीट आरक्षित की जाएगी।

बीयू में इस बार पीएचडी के लिए 2070 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर फीस जमा की है। इनमें नेट या उसके समकक्ष परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को छोड़कर बाकी की प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई को होनी है। अभी तक बीयू प्रशासन की ओर से सीटों का निर्धारण नहीं किया गया है। बताया गया कि एक प्रोफेसर अधिकतम आठ शोधार्थियों के गाइड बन सकते हैं। एसोसिएट प्रोफेसर अधिकतम छह और असिस्टेंट प्रोफेसर चार शोधार्थियों के गाइड बन सकते हैं। ऐसे में आचार्य से लेकर सहायक आचार्य तक के पास जितनी सीटें खाली होंगी, उसी पर इस साल प्रवेश मिलेंगे। काउंसलिंग शुरू होने से एक दिन पहले तक खाली होने वाली सीटों पर भी प्रवेश दिया जाएगा। कुलसचिव राजबहादुर ने बताया कि काउंसलिंग से पहले ही विषयवार सीटें तय होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed