फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Stunning sunlight and hot air

चटख धूप और गर्म हवाओं से हाल बेहाल

Fri, 21 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Stunning sunlight and hot air
sun - फोटो : demo
बृहस्पतिवार को मौसम के मिजाज में तल्खी रही। बुधवार की तरह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम दो डिग्री बढ़कर 28 डिग्री दर्ज किया गया। गर्म हवाएं लू के थपेड़ों का अहसास कराती रहीं। लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। गर्मी को देखते ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी फेरबदल करना पड़ा। 
विज्ञापन

पारा लगातार परवान चढ़ता जा रहा है। सुबह से ही धूप खिल जाती है, जो दोपहर में एकदम चटख हो जाती है। उस पर पिछले तीन - चार दिनों से सोलह से बीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं गर्म हवाएं कहर ढा रही रहीं हैं। स्थिति यह है कि गर्मी को देखते हुए प्रशासन को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी फेरबदल करना पड़ गया। पूर्व में तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को झांसी में पहले समीक्षा बैठक और बाद में भ्रमण करना था, परंतु गर्मी को देखते हुए सुबह मुख्यमंत्री ने भ्रमण किया और बाद में बैठक। गर्मी की वजह से मुख्यमंत्री भी भ्रमण के दौरान पसीने से तरबतर नजर आए। वहीं, मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए सड़कों पर जगह - जगह लगाए गए बेरियर पर लोगों ने खूब पसीना बहाया। मुख्यमंत्री का काफिला आने के पहले और गुजरने के बाद तक सड़क पर ट्रैफिक रोके जाने से तीखी धूप में गर्मी से हाल बेहाल नजर आए। 
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और उछाल मारेगा, जिससे गर्मी बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed