{"_id":"67119124f28b8f200d09aa09","slug":"students-will-read-newspaper-headlines-in-the-prayer-meeting-jhansi-news-c-11-jhs1002-415276-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्रार्थना सभा में विद्यार्थी पढ़ेंगे अखबार की सुर्खियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्रार्थना सभा में विद्यार्थी पढ़ेंगे अखबार की सुर्खियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
- डीआईओएस ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जारी किए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में प्रार्थना सभा में विद्यार्थी अखबार की सुर्खियां पढ़ेंगे। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रधानाचार्यों को लिखे पत्र में कहा है कि इससे विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन होगा।
शासन की तरफ से सभी जिलों के डीआईओएस को निर्देश दिए जा चुके हैं कि प्रत्येक माध्यमिक स्कूल में अनिवार्य रूप से 15 मिनट की प्रार्थना सभा हो। अगर किसी संस्था में शिक्षण कार्य सुबह 10 बजे से शुरू होता है तो 9:45 बजे प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाए। इसमें प्रतिज्ञा, सुविचार, प्रमुख समाचार, प्रश्नमंच, राष्ट्रगान का आयोजन किया जाए।
सुविचार, प्रमुख समाचार, प्रश्नमंच के प्रश्न और उनका उत्तर स्कूल के सार्वजनिक नोटिस बोर्ड पर रोजाना अलग-अलग विद्यार्थियों से लिखवाया जाए। स्कूलों की प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं से अखबारों की प्रमुख खबरें पढ़वाई जाएं, इससे समाज और देश में होने वाले बदलावों की जानकारी हो सकेगी। छात्र-छात्राओं में समाचारपत्र पढ़ने की भी आदत पड़ेगी। करेंट अफेयर की भी जानकारी हो सकेगी। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
फोटो
सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधक अथवा प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा गया है कि प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को अखबारों की प्रमुख खबरों की जानकारी दी जाए। इससे उनका ज्ञानवर्धन होगा। - रती वर्मा, डीआईओएस