फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students who returned from Ukraine are now worried about their career

यूक्रेन से लौटे छात्रों को अब सताने लगी कॅरियर की चिंता

Fri, 04 Mar 2022 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Students who returned from Ukraine are now worried about their career
झांसी। यूक्रेन से लौटे छात्रों को अब कॅरियर की चिंता सताने लगी है। मौजूदा समय में जो वहां तबाही मची है, उससे उबरने में कितना समय लग जाएगा ये किसी को नहीं पता है। छात्रों को अब एक सेमेस्टर खराब होने की आशंका जताने लगी है। या फिर वो किसी यूरोपियन देश में ट्रांसफर भी करा सकते हैं। ऐसे में उनको दोबारा फीस का भुगतान करना पड़ जाएगा।
विज्ञापन

यूक्रेन से झांसी, ललितपुर लौटे छात्रों ने बताया कि रूस के साथ चल रहे युद्ध से वहां के स्थिति बेपटरी हो चुकी है। जून में ही छात्रों की परीक्षाएं प्रस्तावित थीं। खासकर अंतिम वर्ष के छात्रों को तो दो महीने बाद ही डिग्री मिलनी थी। इससे पहले ही युद्ध छिड़ जाने की वजह से छात्रों को समझ नहीं आ रहा है कि कैसे और कब तक उनकी पढ़ाई पूरी हो पाएगी। छात्रों ने कहा कि यही हालात रहे तो छह महीने की पढ़ाई पीछे हो सकती है। इससे उन्हें एक सेमेस्टर का नुकसान हो सकता है। वहीं, एक छात्र ने कहा कि जर्मनी को छोड़कर सभी यूरोपियन देशों में यूरोपियन क्रेडिट ट्रांसफर सिस्टम (ईसीटीएस) लागू है। यानी कि जितना भी उन्होंने पढ़ा है, वो सब क्रेडिट में दर्ज हो जाता है। ये डाटा पूरा ऑनलाइन होता है। ऐसे में छात्रों के पास रूस, पोलैंड, रोमानिया, हंगरी, एस्टोनिया, लातविया आदि देशों की मेडिकल यूनिवर्सिटी में ट्रांसफर करा सकते हैं। हालांकि, नई यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए फिर से फीस देनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed