फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students should remain stress free, helpline service of UP Board started, can also take help on Instagram.

Jhansi News: छात्र रहें तनाव मुक्त, यूपी बोर्ड की हेल्पलाइन सेवा शुरू, इंस्टाग्राम पर भी ले सकते मदद

Sat, 18 Jan 2025 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Students should remain stress free, helpline service of UP Board started, can also take help on Instagram.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षार्थियों को तनाव मुक्त रखने के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी गई है। हेल्पलाइन नंबर 18001805310 और 18001805312 पर संपर्क कर छात्र अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।




बोर्ड परीक्षा की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आती है, वैसे-वैसे कई विद्यार्थी तनाव में आने लगते हैं। घबराहट में विद्यार्थी पढ़े हुए विषय भी भूल जाते हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों को इस समस्या से उबारने के लिए यूपी बोर्ड ने हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। मंडलीय कंट्रोम रूम प्रभारी नीतू सिंह ने बताया कि विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के हेल्पलाइन नंबर 18001805310 और 18001805312 पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को ई-मेल आईडी upmspprayagraj@gmail.com, एक्स हैंडल /upboardpry. यू-ट्यूब चैनल youtube.com/@upboardpryj, इंस्टाग्राम आईडी @upboardpryj पर भी समाधान मिलेगा। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लिए टेलीमानस के टोल फ्री नंबर 14416 या 18008914416 से संपर्क कर अपनी समस्या का हल पा सकते हैं। साथ ही बोर्ड परीक्षा के तहत मनोवैज्ञानिक समस्याओं के समाधान के लिए मंडल मुख्यालय पर हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed