फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students should not be afraid of making mistakes

Jhansi News: छात्रों को गलती होने का डर नहीं सताना चाहिए

Sat, 17 Feb 2024 03:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Students should not be afraid of making mistakes
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का शुक्रवार को राजकीय हाईस्कूल शाहजहांपुर के विद्यार्थियों ने भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने मीडिया लैब, इनोवेशन सेंटर, इंजीनियरिंग संस्थान, जियोलॉजिकल म्यूजियम, फूड टेक्नोलॉजी विभाग, ऑडिटोरियम, स्पोर्ट्स अरेना आदि का भ्रमण किया। ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों की कॅरियर काउंसलिंग की गई। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि जीवन में शिक्षा का बहुत योगदान है। शिक्षा ही इंसान की चेतना को जागृत करती है। जब हम किसी महापुरुष की जीवनी पढ़ते हैं तो हम एक तरह से उनसे बात करते हैं। अध्ययन करते समय हमेशा क्यों, कहां, कैसे आदि शब्द मन में आने चाहिए, तभी पढ़ी हुई चीज दिमाग में बैठती है। विद्यार्थियों को गलती होने का डर नहीं सताना चाहिए। गलती ही तो हमें कुछ सिखाती है। इस दौरान प्रो. एसके कटियार, डॉ. ऋषि सक्सेना, डॉ. सिमरन श्रीवास्तव, इं. आलोक वर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed