फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students are turning away from taking admission in courses in which there are no job opportunities.

Jhansi News: जिन कोर्स में नहीं नौकरी के मौके, उनमें प्रवेश से मुंह मोड़ रहे विद्यार्थी

Thu, 16 Nov 2023 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Students are turning away from taking admission in courses in which there are no job opportunities.
- पॉलिटेक्निक और आईटीआई की कई ट्रेडों में प्रवेश में नहीं दिखा रहे रुचि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पॉलिटेक्निक और आईटीआई में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों ने अब चयन का पैमाना बदल दिया है। यह पैमाना अब बहुत कुछ बाजार पर टिका है। यानी, जिन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के बाद कंपनियों और सरकारी नौकरियों में अवसर मिल रहे हैं। अब उन्हीं की पढ़ाई की ललक बढ़ रही है। वहीं, दूसरी तरफ कई कोर्स ऐसे हैं उनमें तो प्रवेश लेने के लिए एक-दो बच्चे ही मिल रहे हैं। जिनकी डिमांड ज्यादा है, उनमें तो सीटें बढ़ रही हैं। जिनकी डिमांड नहीं हैं उनमें प्रवेश के लिए बच्चे तक नहीं मिल रहे हैं। आलम यह है कि किसी-किसी कक्षा में एक-दो बच्चे हैं, जब वह विद्यार्थी छुट्टी पर चले जाते हैं तो क्लास में ताले पड़ जाते हैं।


इन कोर्स में नहीं ले रहे प्रवेश

--------------

क्र.सं. पॉलिटेक्निक प्रवेश

1 कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग 01

2 पीजीडीसीए 03

3 ड्रोन टेक्नोलॉजी 01

नोट- आंकड़े राजकीय पॉलिटेक्निक झांसी के हैं।

क्र.सं. आईटीआई प्रवेश

1. सरफेस ओरनामेंटेशन इंब्राइडरी 02

2. ड्रेस मेकिंग 08

3. कंप्यूटर ऐडड इंब्राइडरी 08

4. स्वीइंग टेक्नोलॉजी 12

नोट- आंकड़े राजकीय आईटीआई झांसी, उल्दन, गरौठा के हैं।

वर्जन

---

ड्रोन टेक्नोलॉजी समेत कई कोर्स में विद्यार्थियों ने प्रवेश नहीं लिए हैं। ऐसे में बच्चों को जागरूक कर प्रवेश के लिए प्रेरित किया जा रहा है। - एलएस यादव, प्रधानाचार्य, पॉलिटेक्निक
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed