फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Student travelling with her brother dies in a road accident

Jhansi News: भाई के साथ जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

Mon, 01 Dec 2025 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Student travelling with her brother dies in a road accident

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



चिरगांव। रविवार की दोपहर भाई के साथ स्कूटी से चिरगांव जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पर आगे चल रहे ई-रिक्शा को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर की ट्रॉली की टक्कर लगने से वह हादसे का शिकार हुई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।




चिरगांव थाना इलाके के ग्राम नंदसिया निवासी सुरेंद्र वंशकार की पुत्री उजाला (22) बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे वह अपने भाई अनुज के साथ स्कूटी पर सवार होकर चिरगांव खरीदारी करने आ रही थी। इसी दरम्यान चिरगांव से पहले सड़क पर आगे जा रहे ई-रिक्शा को स्कूटी चला रहे भाई अनुज ने ओवरटेक किया। आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी। स्कूटी पर पीछे बैठी उजाला ट्रॉली से टकराकर सड़क पर गिर गई। वह मौके पर ही अचेत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची चिरगांव पुलिस ने घायल छात्रा को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। क्षेत्र का माहौल भी गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed