{"_id":"5eebb4e78ebc3e42f57da2c6","slug":"student-strike-fees-increase-jhansi-news-jhs1694037123","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस बढ़ोतरी वापस लेने पर अड़े छात्र संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस बढ़ोतरी वापस लेने पर अड़े छात्र संगठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा नए प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए की गई फीस बढ़ोत्तरी को लेकर बृहस्पतिवार को एबीवीपी, छात्रसभा और एनएसयूआई छात्र संगठनों के साथ कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने संयुक्त बैठक की। इस दौरान छात्र संगठनों ने नए शैक्षणिक सत्र में शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग दोहराई।
बैठक में कुलपति ने उन्हें बताया कि लंबे समय बाद सिर्फ नए प्रवेश लेने वाले छात्रों की फीस में मामूली बढ़ोतरी की गई है। पहले से पढ़ रहे छात्रों पर शुल्क वृद्धि लागू नहीं होगी। इसके बावजूद छात्र संगठन इस साल किसी भी विद्यार्थी की फीस न बढ़ाने की मांग पर अड़े रहे। छात्र नेताओं ने एक जुलाई तक का समय देते हुए कहा कि इससे पहले बीयू द्वारा कार्य परिषद की बैठक की जाए। बैठक में सभी संगठनों के दो-दो प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए, ताकि वो प्रबलता से छात्रों का पक्ष रख सकें। यदि निर्धारित तिथि तक बीयू कार्रवाई नहीं करता है तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में समरेंद्र प्रताप, मनेंद्र सिंह गौर, अभिषेक प्रताप, नफीज मकरानी, आशीष पटेल, असेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।