फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Student's viscera was sent to Gwalior for investigation, teacher went to jail

Jhansi News: छात्रा का विसरा जांच के लिए ग्वालियर भेजा गया, शिक्षक गया जेल

Wed, 01 Mar 2023 11:08 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Student's viscera was sent to Gwalior for investigation, teacher went to jail
झांसी। बीकॉम की छात्रा आकांक्षा परिहार के शव का बुधवार को दतिया में दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है, इसे जांच के लिए ग्वालियर भेजा गया है। छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि के लिए वेजाइनल स्वाब की स्लाइड भी बनवाई गई है। उधर, पुलिस ने आरोपी शिक्षक कुंवर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र में केके पुरी कॉलोनी निवासी छात्रा आकांक्षा परिहार (21) ने रक्सा के सिजवाहा नहर में 22 फरवरी की शाम को छलांग लगा दी थी। छह दिन बाद एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को उसका शव अंगूरी बैराज से बरामद किया था। बुधवार को दतिया स्थित पोस्टमार्टम हाउस में एक महिला डॉक्टर की मौजूदगी में दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

इसमें डूबने से ही मौत की आशंका जताई जा रही है हालांकि विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। परिजनों द्वारा आकांक्षा के गर्भवती होने के लगाए गए आरोप को देखते हुए वेजाइनल स्वाब की स्लाइड भी बनाई गई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने नंदनपुरा स्थित मुक्तिधाम में छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक के पिता, मां और बहन भी नामजद
छात्रा के भाई योगेंद्र प्रताप की तहरीर पर रक्सा पुलिस ने आरोपी शिक्षक कुंवर यादव, उसके पिता राम सेवक, मां ममता यादव समेत उसकी बहन के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में (आईपीसी की धारा 306) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। योगेंद्र का आरोप है कि कुंवर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। घटना वाले दिन कुंवर उसे लेकर अपने घर गया था। वहां कुंवर ने अपने पिता, माता एवं बहन के साथ मिलकर आकांक्षा के साथ मारपीट की। कुंवर एवं उसके परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर आकांक्षा ने आत्मघाती कदम उठाया। थाना प्रभारी अरुण तिवारी के मुताबिक आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उधर, परिवार के बाकी लोग फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed