फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Student preparing for competitive exams committed suicide by hanging

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 19 Jul 2022 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Student preparing for competitive exams committed suicide by hanging
झांसी। बड़ागांव थाना इलाके में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार के लोग भी सकते में हैं।
विज्ञापन

बड़ागांव के मचपरिया मुहल्ला निवासी सूरज श्रीवास (24) पढ़ाई में शुुरुआत से ही होनहार था। बीएससी करने के बाद उसने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। हाल ही में हुई पीईटी की प्रारंभिक परीक्षा में उसने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके बाद से वह मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ था।
विज्ञापन

रविवार को पिता अशोक श्रीवास मजदूरी के लिए गए हुए थे, जबकि मां मुन्नी देवी खेत पर गईं थीं। शाम को पिता वापस लौटे और उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस बीच मां भी घर पर पहुंच गईं। उन्होंने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसी छत के जरिये घर में पहुंचे। एक कमरे के रोशनदान में झांककर देखा तो सूरज पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार के लोग बेटे के इस आत्मघाती कदम उठाने का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed