फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Student dies in collision between two bikes

Jhansi News: दो बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत

Thu, 28 Dec 2023 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Student dies in collision between two bikes
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। दो बाइकों की भिड़ंत में एक छात्र की मौत हो गई। वह पेपर देने छतरपुर जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
उल्दन थाना इलाके के ग्राम विजयगढ़ गांव निवासी धीरेंद्र कुमार (30) छतरपुर से कंप्यूटर डिप्लोमा कर रहा था। बुधवार से पेपर शुरु हो रहे थे, जिसके चलते धीरेंद्र एक दिन पहले मंगलवार की शाम को बाइक से छतरपुर के लिए निकला था। रास्ते में मऊरानीपुर से जतारा रोड पर कुआंगांव के पास सामने से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी थी, घटना में दीपक घायल हो गया था। उसके पेट में अंदरूनी चोट आई थी। पैर से भी खून बह रहा था। वहां से गुजरे राहगीरों ने घटना की सूचना धीरेंद्र के पिता को दी थी। इस दरम्यान वह तकरीबन डेढ़ घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे मऊरानीपुर सीएचसी ले गए थे। यहां इलाज के बाद परिजन उसे घर ले गए थे। लेकिन, देर रात तकरीबन दो बजे उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि धीरेंद्र की तीन साल पहले भारती से शादी हुई थी। उसकी 15 माह की बेटी पीहू और दो माह का बेटा दिव्यांश है। मौत के बाद पत्नी भारती रो-रोकर बार-बार बेहोश हो जा रही है। जबकि, अन्य परिजनों का भी बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed