फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   student death in a road accident

रेंज चौराहे के पास बस ने छात्रा को कुचला, मौत

Sun, 29 Aug 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
student death in a road accident
आयुषी (फाइल फोटो) - फोटो : DEHAT
रेंज चौराहे के पास बस ने छात्रा को कुचला, मौत
विज्ञापन

गुरसराय (झांसी)। नगर के रेंज चौराहे पर शनिवार को दोपहर में ढाई बजे सहेली के साथ कोचिंग का जा रही छात्रा को निजी बस ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई जबकि उसकी सहेली बाल-बाल बच गई। घटना पर लोगों ने आक्रोश जताया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग सीएचसी पहुंच गए। बस झांसी से आई थी। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ी करा दी। घटना के बाद चालक फरार हो गया। दुकानदारों ने फुटपाथ पर अतिक्रमण कर अपना सामान रख लिया है। इस वजह से राहगीर भी सड़क पर चलते हैं। इसकी वजह से हादसे हो रहे हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
नगर के रेंज चौराहे पर शनिवार की दोपहर लगभग ढाई बजे आयुषी रिछारिया (16) पुत्री संदीप रिछारिया निवासी कृषि मंडी के पास एवं अदिति गेड़ा (17) पुत्री नरोत्तम गेड़ा निवासी मंडी रोड
विज्ञापन

गुरसराय कोचिंग जा रही थीं। झांसी से आ रही तेजरफ्तार प्राइवेट बस ने आयुषी को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी सहेली बाल-बाल मच गई। घटना के बाद बस चालक भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लाया गया। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग सीएचसी भी पहुंच गए। छात्रा की मौत पर लोगों ने आक्रोश जताया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। वहां बेटी को मृत देख उनके होश उड़ गए। पिता तो बेटी का शव देखकर बेहोश हो गए। आयुषी संदीप रिछारिया की बड़ी बेटी थी। वह कक्षा दस की छात्रा थी। उससे छोटी एक बहन और भाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटवाने की मांग
नगर में मऊ रोड, कालेज चौराहा, गरौठा चौराहा, कुरैठा रोड, एरच रोड, रेंज चौराहा, मोदी चौराहा, गरौठा रोड के किनारे दुकानदारों ने सामान फुटपाथ तक फैला लिया है। पैदल चलने वालों के लिए जगह नहीं बची है। इससे राहगीरों को भी सड़क पर ही चलना पड़ा है। बसों का भी आना जाना लगा रहता है। इतना ही दुकान के सामने मौरंग, सरिया, गिट्टी आदि भी पड़ी है। नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं देता है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।

सड़क पर बनवाए जाएं स्पीड ब्रेकर
चौराहों पर नगर पालिका ने ब्रेकर भी नहीं बनवाए हैं। झांसी व अन्य स्थानों से प्राइवेट बसें तेजी से आती हैं। नगर लगाने के लिए चालक भी तेजी से बस चलाते हैं। इसकी वजह से हादसे होते हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इससे पहले गरौठा चौराहा, मंडी
मार्ग पर घटनाएं हो चुकी हैं। सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की गई है.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed