{"_id":"5e430d678ebc3ee5a72bc607","slug":"student-dead-body-found-on-railtreak-jhansi-news-jhs159850640","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की कहकर निकले युवक का शव पटरियों पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की कहकर निकले युवक का शव पटरियों पर मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के पुलिया नंबर नौ निवासी रेल कर्मचारी के पुत्र आनंद का शव रेलवे पटरियों पर मिला। पुलिस ने उसके शव को कब्जे मेें लिया। मृतक इंटरमीडिएट का छात्र था और सोमवार की शाम शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला था।
पुलिया नंबर नौ के काली माता मंदिर के पास रहने वाले संतोष कुमार जाटव इलेक्ट्रिक लोको शेड में कर्मचारी हैं। उनके दो पुत्रों में बड़ा बेटा आनंद कुमार (18) इंटरमीडिएट में पढ़ता था। सोमवार की शाम वह घर पर शादी में जाने की कहकर निकला था। पुलिस को रात में उसका शव पुलिया नंबर नौ के पास ही पटरियों के पास मिला। ट्रेन से कटने पर उसकी मौत हो चुकी थी। रात में उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मंगलवार की सुबह परिजन उसकी तलाश में लगे थे, तभी उनको पता लगा कि एक युवक का शव पटरियों के पास रात में मिला था, जिसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। तुरंत ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए, जहां शव की शिनाख्त आनंद कुमार के रूप में कर ली गई। पोस्टमार्टम हाउस पर पिता संतोष कुमार ने बताया कि वह हादसे से हतप्रभ है। उनको समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा कैसे हो गया?
बाइक से गिरकर अधिवक्ता घायल
झांसी। बाइक सवार अधिवक्ता कुत्ते को बचाने के चक्कर में गिरकर घायल हो गए। उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछोर स्थित सुधा विहार कॉलोनी निवासी सुरेश भार्गव अधिवक्ता है। वे मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से बाइक से कचहरी आ रहे थे। रास्ते में एक कुत्ता उनके सामने आ गया। कुत्ते के बचाने के चक्कर में उनकी बाइक फिसल गई, जिससे वह घायल हो गए।