{"_id":"5d66bae38ebc3e01416b1505","slug":"student-came-to-visit-orcha-drown-in-river-jhansi-news-jhs146788736","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ ओरछा घूमने आया छात्र बेतवा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ ओरछा घूमने आया छात्र बेतवा में डूबा
विज्ञापन

एक अन्य हादसे में पुलिस के जवानों ने बेतवा में डूब रहे जालौन निवासी युवक को बचाया
ओरछा(झांसी)। बेतवा नदी के कंचना घाट पर बुधवार को सुबह करीब 11 बजे झांसी जिले के बड़ागांव कसबे का निवासी किशोर पानी में डूब गया। डूबने वाला छात्र बड़ागाँव इण्टर कॉलेज में बारहवीं में पढ़ता था। वह अपने दोस्तों के साथ स्कूल समय में ही मोटरसाइकिल से ओरछा घूमने आया था।
छात्र के पिता कैलाश नारायण कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह उनका सत्रह बर्षीय इकलौता बेटा अमित कुशवाहा नगर के बड़ागाँव इंटर कॉलेज में रोजाना की तरह पढ़ने गया था । इसी दौरान वह अपने दोस्तों के साथ ओरछा आ गया ओर यह हादसा हो गया। अमित के साथी चन्द्रदीप ने बताया कि विकास, उत्तम, प्रिंस, संदीप, आकाश सहित सात दोस्त तीन मोटरसाइकिलों से सुबह 11 बजे बड़ागांव झांसी से ओरछा घूमने आए थे। यहां बेतवा नदी के कंचना घाट पर नहाते समय अमित पानी के तेज बहाव में आकर गहराई में डूब गया। सातों छात्रों में से एक को भी पानी मे तैरना नही आता था। इस कारण नदी किनारे खड़े होकर अपने दोस्त अमित को बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन इसी बीच अमित बेतवा नदी के पानी में डूब गया। इसके बाद अमित के घर वालों को फ ोन पर सूचना देकर ओरछा पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर गोताखोरों की मदद से अमित की तलाश शुरू कर दी है। वही, दूसरी घटना के नदी के पुल घाट पर पानी में डूब रहे ग्राम जेरासी जिला जालौन निवासी 27 वर्षीय दिनेश कुमार यादव पुत्र माधव प्रसाद यादव को मौके पर तैनात पुलिस बल के जवान रुद्र प्रताप दांगी, प्रशांत वाजपेयी, विजय जैन, हनुमत सिंह गौर, पवन जोशी ने पानी में कूदकर कर लाइफ जैकेट की मदद से बचा लिया।