फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   strictness on district border after corona patient in jalon

जालौन में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में बढ़ी सख्ती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
strictness on district border after corona patient in jalon
corona - फोटो : demo
जालौन जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद झांसी में भी हड़कंप मचा हुआ है। रविवार सुबह से ही झांसी की सीमाएं पूरी तरह सील कर दी गईं। झांसी-कानपुर राजमार्ग स्थित दिगारा बाईपास पर एक अतिरिक्त बैरियर लगाकर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। ट्रकों को भी चेकिंग के बाद ही इंट्री दी जा रही है। लॉकडाउन के बाद से ही जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गईं थीं। एक माह बीत जाने के बाद भी लॉकडाउन जारी रहने के साथ ही सीमाओें पर पुलिस का तगड़ा पहरा है। पास धारकों व इमरजेंसी में ही लोगों को निकलने की अनुमति मिल रही है। ऐेसे में शनिवार रात जालौन के एक चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन रात में ही जालौन जिले के अधिकारियों ने सख्ती बरतते हुए सीमाएं सील कर लोगाें की आवाजाही रोक दी थी। जालौन जिला झांसी की सीमा से लगा हुआ है। ऐसे में झांसी में भी हड़कंप मचा हुआ है। झांसी में भी अधिकारियों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा सख्ती झांसी-कानपुर राजमार्ग पर बरतनी शुरू कर दी गई है। बड़ागांव से पहले दिगारा बाईपास पर बैरियर लगा दिया है। साथ ही, यहां चिरगांव व बड़ागांव थानाध्यक्ष को भी तैनात किया गया है। जालौन में पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पूरे रेंज में सख्ती और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मैं खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहा हूं। अधिकारियाें को हर समय निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। बॉर्डर थानों पर पुलिस सख्ती के साथ चेकिंग कर रही है। - सुभाष सिंह बघेल, आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed