फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Storm and rain wreaked havoc...city's electricity supply disrupted

Jhansi News: आंधी-बारिश का कहर...ध्वस्त हुई शहर की बिजली

Fri, 23 May 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain wreaked havoc...city's electricity supply disrupted

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बुधवार-बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात आई आंधी ने शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। करीब 50 स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ टूटकर गिरे तो कई जगहों पर पोल टूटकर गिर पड़े। इससे बुधवार रात से गुल रही शहर की बिजली बृहस्पतिवार दोपहर तक बाधित रही। बिजली टीमें पेट्रोलिंग और सुधार कार्य के लिए लगातार दौड़ती रहीं।



बुधवार की रात करीब 12 बजे मौसम बदला और आंधी शुरू हो गई। आंधी के चलते 12:20 बजे हंसारी व दुनारा पावर हाउस से शहर की आपूर्ति बंद कर दी गई। आंधी करीब एक घंटे से अधिक समय तक चलती रही। ऐसे में रातभर शहर में अंधेरा पसरा रहा। आंधी से नुकसान का सुबह जब मंजर देखा गया तो शहर के कई क्षेत्रों में 50 से अधिक जगहों पर पेड़ टूटकर जमींदोज हो गए थे। बिजली की कई लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई और पोल भी टूट गए। इससे आपूर्ति प्रभावित रही। सुधार के लिए टीमें दौड़ती रहीं। ब्रेकडाउन में रहे शहर के अधिकतर बिजलीघरों में एक-एक कर सुधार किया गया। बुधवार की रात से बृहस्पतिवार शाम तक शहर की बिजली आपूर्ति ठीक होती रही।
विज्ञापन


बॉक्स में -

हंसारी व दुनारा से 33 केवी बिजलीघरों का ब्रेकडाउन



बिजलीघर ब्रेकडाउन का समय

जेल चौराहा 00.20 से 1.30 बजे तक, 1:35 से 02.05 तक, 02.05 से 03.15 बजे



हाइडिल कॉलोनी 00.20 से 03.00 बजे तक

सूती मिल 00.20 से 1.35 बजे तक, 1.35 से 3 बजे तक, 3 से 4:15 बजे तक,



4.:15 बजे से 6.30 बजे तक

गल्ला मंडी 00.20 से 2.10 बजे तक, 2.10 बजे 8.55 तक।



फोटो सहित बॉक्स में -



गल्ला मंडी बिजलीघर पर झुके आठ खंभे, एक दर्जन मोहल्लों की 20 घंटे गुल रही बिजली

शहर के गल्ला मंडी बिजलीघर पर सबसे ज्यादा खराबी आई। ओरछा गेट फीडर पर आंधी से 8 खंभे झुक गए। इससे बिजली आपूर्ति एक दर्जन मोहल्लों में कब्रिस्तान, ओरछा गेट, मरकज, कपूर टेकरी, मदद खाना, कसाई मंडी, सैंयर गेट अंदर, पत्थर की टाल के अलावा कुछ मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। यह गनीमत रही कि यह पोल क्षतिग्रस्त नहीं हुए, इनको फिर से खड़ाकर उपयोग कर लिया गया। यहां की बिजली करीब 20 घंटे तक गुल रही। उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशान होना पड़ा। बुधवार रात 11 बजे से गुल बिजली अगले दिन बृहस्पतिवार शाम 7 बजे दुरुस्त हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




..........

मिशन कंपाउंड में ट्रांसफॉर्मर पर गिरा पेड़, क्षतिग्रस्त



मुन्नालाल पावर हाउस से जुड़े फीडर मिशन कम्पाउंड में 400 केवी ट्रांसफॉर्मर पर पेड़ टूटकर गिर गया। इससे यह डैमेज हो गया। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बाद में यहां दूसरा ट्रांसफॉर्मर रखवाकर आपूर्ति ठीक कराई गई।

बॉक्स में -

सुधार कार्य कर रहे पेड़ से गिरे दो लाइनमैन, घायल



सीपरी बाजार क्षेत्र के मुबारक मार्केट में पेड़ पर चढ़कर लाइन में सुधार कार्य कर रहे दो लाइनमैन गिरकर घायल हो गए। इनमें रामगढ़ निवासी जितेन्द्र परिहार का पैर टूट गया तो वहीं हेमंत शर्मा के सिर में चोट आईं। बताया गया कि यह गिरे और ऊपर से पेड़ भी इनके ऊपर गिर गया। जिससे इन्हें ज्यादा चोट आई हैं। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ..........


बॉक्स में -

यहां भी रही दिक्कत



- मेडिकल फीडर 33 केवी लाइन में फाल्ट से क्षेत्र की आपूर्ति 11 घंटे रही बाधित।

- आवास-विकास नंदनपुरा व ब्रह्मनगर क्षेत्र में पेड़ गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त।



- आंतियाताल पर पेड़ गिरने से सिटी फीडर की आपूर्ति बाधित।

- उन्नाव गेट फीडर पर 4-5 गिरने से बिजली ठप रही।



- आल्हा घाट के पीछे नहर के पास 3 पेड़ टूटने से क्षेत्र की बिजली बाधित।

- सीपरी बाजार क्षेत्र में काल भैरव मंदिर के सामने 33 केवी लाइन का पोल टूटकर गिरा।



- गढि़या गांव में एक व महावीरपुरा में एक पेड़ गिरा, बलमपुर में इन्सुलेटर बर्स्ट हुए।

.........



वर्जन -

- आंधी के चलते शहर की बिजली व्यवस्था चरमराई है। इसके सुधार के लिए अधिकारी-कर्मचारी लगातार पेट्रोलिंग करते रहे हैं और सुधार कार्य धीरे-धीरे पूर्ण किया गया है। जहां रह गया है, उसमें भी जल्द कार्य पूर्ण कराकर उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराई जा रही है। - चंद्रजीत प्रसाद, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed